Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा-राजनीति में कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्ग का तिरस्कार किया

राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा-राजनीति में कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्ग का तिरस्कार किया

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि, इस देश में केंद्र सरकार में 90 सचिव हैं और उनमें से सिर्फ तीन ही अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं और यही पांच फीसदी लोग बजट को कंट्रोल करते हैं। यह ओबीसी समुदाय का अपमान है। वहीं, अब राहुल गांधी के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, यह अपराध दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस का है।

पढ़ें :- यूपीए ने ‘फूड सिक्योरिटी एक्ट’  को दिया कानूनी दर्जा, अब 10 किलो अनाज होगा अगला कदम : राहुल गांधी

गुरुवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, ”अगर आज 90 में 3 सचिव पिछड़ा वर्ग से हैं, तो यह अपराध दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस का है। राजनीति में भी कांग्रेस ने हमेशा ही पिछड़ा वर्ग का तिरस्कार किया। सही मायने में इस वर्ग का सम्मान भाजपा ने किया। उसी का नतीजा है कि नरेंद्र मोदी जी आज देश के प्रधानमंत्री हैं”।

पढ़ें :- परकला प्रभाकर ने इंटरव्यू ने पीएम मोदी की बढ़ाई टेंशन, बोले- NDA बहुमत के आंकड़े रहेगा काफी दूर

इसके साथ ही कहा कि, ”कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग का राग दरअसल विधवा प्रलाप है। आज़ादी के बाद लगातार उसने इस वर्ग के साथ छल किया है। सबसे पहला छल उसने सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ किया था जिसके कारण वह देश के पहले प्रधानमंत्री नहीं बन सके”।

पढ़ें :- रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां के नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे : प्रियंका गांधी
Advertisement