Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- CEC ने कहा ‘यहां से दफा हो जाओ’ ,जो मैंने आज देखा, वह शर्मनाक है

डेरेक ओ ब्रायन ने चुनाव आयोग पर लगाया गंभीर आरोप, बोले- CEC ने कहा ‘यहां से दफा हो जाओ’ ,जो मैंने आज देखा, वह शर्मनाक है

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Elections) के बी​च टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन (TMC MP Derek O’Brien) ने बुधवार को दिल्ली में चुनाव आयोग (Election Commission) के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की है। सांसद का आरोप है कि आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ने उनसे केवल सात मिनट में बैठक खत्म कर हट जाने को कहा।

पढ़ें :- सीएम ममता बनर्जी ने बंगाल में अत्याचार और​ विश्वासघात वाले शासन का किया नेतृत्व- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

डेरेक ओ ब्रायन (Derek O’Brien) ने बताया आज हम मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलने गए। बैठक सुबह 10:02 बजे शुरू हुई। जब हमने उनसे पूछा कि आप अधिकारियों के तबादले कैसे कर रहे हैं और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कैसे करवाएंगे? बैठक के सात मिनट के भीतर ही उन्होंने कहा कि ‘यहां से दफा हो जाओ।’ जो मैंने आज देखा, वह शर्मनाक है।

सांसद ने आगे चुनौती दी कि चुनाव आयोग (Election Commission) वीडियो या ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करे, जिससे स्पष्ट हो सके कि बैठक में वास्तव में क्या हुआ। डेरेक ओ ब्रायन ने कहा हमारे एक सहयोगी ने उन्हें भारत के एकमात्र CEC होने पर बधाई दी जिन पर लोकसभा और राज्यसभा से हटाने के नोटिस आए हैं। इस मुद्दे पर आज सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दल शाम 4 से 4:30 बजे तक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।

चुनाव आयोग का टीएमसी को अल्टीमेटम

चुनाव आयोग (Election Commission) ने स्पष्ट किया है कि इस बार पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और शांतिपूर्ण होंगे। आयोग ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि चुनाव भयमुक्त, हिंसा रहित, धमकियों से मुक्त, लालच रहित होंगे। चुनाव आयोग ने यह भी कहा कि किसी भी तरह की छापेमारी, बूथ जामिंग या स्रोत जामिंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पढ़ें :- CEC के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव LS अध्यक्ष और RS सभापति ने किया खारिज, कांग्रेस बोली- सरकार चुनाव आयोग के जरिये लोकतंत्र का गला घोंट रही

हालांकि चुनाव आयोग (Election Commission)  ने टीएमसी सांसद डेरेक (TMC MP Derek O’Brien) ओ ब्रायन से बैठक के दौरान शालीन व्यवहार बनाए रखने का अनुरोध किया। आयोग के अधिकारियों ने कहा कि बैठक में चिल्लाना और अनुचित व्यवहार करना उचित नहीं है।

ईसीआई (CEC)  के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘सांसद से विनम्रतापूर्वक कहा गया कि कृपया आयोग कक्ष में शालीनता बनाए रखें। यह महत्वपूर्ण है कि सभी बैठकें सम्मान और मर्यादा के साथ संचालित हों।’

Advertisement