तेलंगाना। तेलांगाना के पेड्डापल्ली जिले के गोदावरीखानी से इंजीनियरिंग छात्रा की मौत का मामला सामने आया है। शुरुआत में इसे आत्महत्या करार दिया जा रहा था, लेकिन पुलिस जांच में यह कथित हत्या का मामला निकला। पुलिस ने इस मामले में एक कॉन्ट्रैक्ट लेक्चरर समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पढ़ें :- इंतजार की घड़ियां खत्म और रोमांच शुरु, ऋषिकेश में आज से गंगा की लहरों पर फिर दिखाई देगा राफ्टिंग का जुनून
जांच में मृतका की पहचान 20 वर्षीय ‘थांद्रा अक्षिता रानी’ के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि अक्षिता पहले पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई की थी। वहां उसकी पहचान आरोपी लेक्चरर जेट्टी नवीन कुमार से हुई थी। बाद में वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही थी और ट्रेनिंग के दौरान उसकी पहचान ‘रवि कुमार’ नाम के युवक से हुई। पुलिस ने आरोप लगाया है कि अक्षिता और रवि कुमार के बीच बढ़ती नजदीकियों से नवीन कुमार नाराज था। जांच में पता चला है कि 12 सितंबर को नवीन अक्षिता को अपनी कार में ले गया और कथित तौर पर उसे कीटनाशक पीने के लिए मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी इस सनसनीखेज घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए उससे एक नोट लिखवाया।
इसके बाद अक्षिता की हालत बिगड़ गई। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां 13 सितंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने मृतका के परिवार को यह विश्वास दिलाने की कोशिश की कि अक्षिता ने खुदकुशी की है। इस जांच में CCTV फुटेज और कॉल डेटा समेत अन्य सबूतों का इस्तेमाल किया गया।
बता दें कि पुलिस ने इस मामले में नवीन कुमार और रवि कुमार को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के मुताबिक, मामले की जांच जारी है और कॉलेज से जुड़े अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।