Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Detox Diet Plan : गर्मियां आने से पहले शरीर को करे डिटॉक्स ,जानें ये प्लान

Detox Diet Plan : गर्मियां आने से पहले शरीर को करे डिटॉक्स ,जानें ये प्लान

By अनूप कुमार 
Updated Date

Detox Diet Plan : सेहतमंद रहने के लिए शरीर को डिटॉक्स करना अति आवश्यक होता है। डिटॉक्सिफाइंग का मतलब शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालना। इस क्रिया को करने से बीमारियों का खतरा कम हो जाता है, इसके साथ चेहरे पर चमक आने में लगती है। शरीर में भोजन पचने के बाद जो अपशिष्ट पदार्थ  बचा रहता है  उससे बीमारियां जन्म लेती है।  ऐसे में इससे बीमारियों की चपेट में आने का खतरा रहता है। इसके लिए एक्सपर्ट्स द्वारा हर 15 दिन में 1 बार शरीर को डिटॉक्स करने की सलाह दी जाती है।  आज हम आपको सिर्फ 1 दिन में डाइट प्लान के हिसाब से शरीर को डिटॉक्स करने का तरीका बताते हैं।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

1.सुबह उठते ही गर्म पानी में नींबू निचोड़ कर पीना चाहिए। इससे हमारा पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर के अंदर छिपे हानिकारक तत्व भी बाहर निकल जाते हैं।
2.दिनचर्या में योगा को  शामिल करे।
3.रात में भीगे हुए बादाम, अखरोट खाएं। नहाने के बाद बाद हरी पत्तेदार सब्जियों से बनी हरी स्मूदी ले।
4.एक कटोरी उबली हुई मूंग की दाल भी ले सकते हैं।
5.इससे आपके शरीर में हमेशा ऊर्जा बनी रहेगी।
6.लंच में उबली हुई हरी सब्जी को अवश्य शामिल करें या फिर खीरा, टमाटर, मूली, ब्रोकली आदि का सलाद ले।
7.खाना खाने के दो घंटे बाद बिस्तर पर जाएं।

8.रात के खाने में उबली हुई सब्जियां या उनका सूप ले। रात के खाने में मसालेदार व मांसाहारी भोजन से बचें।

Advertisement