Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देवेंद्र फडणवीस ने कहा- देशमुख पर पवार के दावे झूठे, अनिल देशमुख क्वारनटीन नहीं थे

देवेंद्र फडणवीस ने कहा- देशमुख पर पवार के दावे झूठे, अनिल देशमुख क्वारनटीन नहीं थे

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई: महाराष्ट्र में एंटीलिया मामले को लेकर भाजपा लगातार हमलावर हो रही है। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने राजनीतिक विवाद को लेकर उद्धव सरकार पर निशाना साधा। देवेंद्र फडणवीस ने दावा किया कि गृह मंत्री अनिल देशमुख क्वारनटीन नहीं थे, बल्कि वो लोगों से मुलाकात कर रहे थे।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि एंटीलिया मामले में कई बातें सामने आई हैं, जो हैरान करने वाली हैं। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने गृह मंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाया है। फडणवीस ने कहा कि शरद पवार के दावे कल ही गलत साबित हो गए, जितने भी सबूत अब तक सामने आए हैं उससे साफ होता है।

उन्होंने कहा कि पुलिस के रिकॉर्ड के मुताबिक अनिल देशमुख 17 फरवरी को सहयाद्री गेस्ट हाउस में थे। वहीं 24 फरवरी को तो वो अपने घर से मंत्रालय गए थे। देवेंद्र फडणवीस आज दिल्ली जा रहे हैं और गृह सचिव से मिलकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग करेंगे।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
Advertisement