Dhaniya Ke Upay : मानव जीवन में आकाशीय ग्रह नक्षत्रों का सीधा असर पड़ता है। जैसे जैसे ग्रहों की चाल बदलती है आपकी कुंडली पर इसका सीधा असर पड़ता है। किसी की किस्मत संवर जाती है तो किसी की बिगड़ जाती है। वैदिक ज्योतिष में कई ऐसे उपायों का उल्लेख किया गया है, जिनका इस्तेमाल करके व्यक्ति ग्रहों को शांत कर सकते हैं। इन्हीं में से एक धनिया का उपाय भी है। कहा जाता है कि धनिया का टोटका कर लेने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। साथ ही परिवार के अटके काम पूरे होने लगते हैं। आइए जानते हैं कि धनिया के उपाय क्या हैं।
पढ़ें :- Idol Vastu Tips : घर में धन की कमी तुरंत दूर कर देगी मंदिर में रखी ये मूर्तियां , बरसने लगेगा पैसा
मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है
शुक्रवार को धनिया का उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। शुक्रवार के दिन दिन लाल कपड़े में धनिया के कुछ बीज और चांदी का एक सिक्का रखकर मां लक्ष्मी की प्रतिमा के सामने अर्पित कर दें। उस पोटली की भी पूजा करें और बाद में पोटली को तिजोरी में रख दें। धन का आगमन बढ़ने लग जाता है।
आर्थिक स्थिति होने लगती है मजबूत
हर बुधवार को गायों को हरा धनिया खिलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लग जाती है। काम में सफलता मिलने लगती है।
कलह दूर करने के लिए
सूखा धनिया पूर्व दिशा में रखकर हनुमान चालीसा का पाठ करें। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों में मनमुटाव दूर होते हैं और आपस में प्यार बढ़ने लगता है। इस उपाय से समाज में परिवार का मान-सम्मान बढ़ता है।