1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बीवी की बेवफाई से आहत आरिफ ने किया सुसाइड, VIDEO में बताई मौत की वजह

बीवी की बेवफाई से आहत आरिफ ने किया सुसाइड, VIDEO में बताई मौत की वजह

उत्तर प्रदेश (UP) के रामपुर जिले (Rampur District) के युवक ने पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। रामपुर के युवक ने मुंबई में आत्महत्या की और उसका शव मलाड के जंगल में पेड़ से लटका मिला। मरने से पहले युवक ने 2 वीडियो बनाया और आत्महत्या की वजह बताई।

By santosh singh 
Updated Date

रामपुर। उत्तर प्रदेश (UP) के रामपुर जिले (Rampur District) के युवक ने पत्नी की बेवफाई से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। रामपुर के युवक ने मुंबई में आत्महत्या की और उसका शव मलाड के जंगल में पेड़ से लटका मिला। मरने से पहले युवक ने 2 वीडियो बनाया और आत्महत्या की वजह बताई। युवक ने अपनी पत्नी और अन्य दो युवकों को मौत का जिम्मेदार ठहराया। वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों ने थाने में न्याय की गुहार लगाई।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

मुंबई में रहता था युवक

बताया जा रहा है कि जिले के टांडा थाना (Tanda Police Station) क्षेत्र के दण्डियाल निवासी युवक आरिफ मुंबई में रहता था। आरिफ मलाड इलाके में फर्नीचर का कार्य करता था। मंगलवार को युवक ने दो वीडियो जारी किया। पहले वीडियो में उसने बताया कि वह सुसाइड (Suicide) करने जा रहा है। पत्नी, प्रेमी और उसके परिजनों की वजह से मैं यह कदम उठा रहा हूं। युवक ने कहा कि तलाक की फर्जी कागज़ी कार्रवाई की गई लेकिन शिकायत के बावजूद पुलिस ने उसकी एक न सुनी।

वहीं दूसरे वीडियो में युवक ने साफ शब्दों में कहा कि पत्नी और दो युवक उसके मौत के जिम्मेदार है। वीडियो मे उसने बताया कि उसकी पत्नी ने उसके साथ बेवफाई की और वह दूसरों के साथ रह ही है। बता दें कि आरिफ ने मंगलवार शाम 7 बजे खुदखुशी (Suicide) कर ली। उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने तुरंत परिजनों को सूचित किया और वो मुंबई के लिए निकल गए है। परिजनों ने कहा कि मंगलवार सुबह आरिफ ने मोबाइल पर अपनी मां से लंबी बातचीत की थी। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...