1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Idol Vastu Tips : घर में धन की कमी तुरंत दूर कर देगी मंदिर में रखी ये मूर्तियां , बरसने लगेगा पैसा

Idol Vastu Tips : घर में धन की कमी तुरंत दूर कर देगी मंदिर में रखी ये मूर्तियां , बरसने लगेगा पैसा

जीवन में कदम कदम पर धन की आवश्यकता होती है। कभी कभी हालात ऐसे बन जाते है कि लाख कोशिशों के बाद भी धन की कमी बनी रहती है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Idol Vastu Tips : जीवन में कदम कदम पर धन की आवश्यकता होती है। कभी कभी हालात ऐसे बन जाते है कि लाख कोशिशों के बाद भी धन की कमी बनी रहती है। घर-परिवार में आर्थिक परेशानियां व्यक्ति को मानसिक तौर पर भी परेशान कर देती है।  घर से खुशहाली खत्म होने लगती है।  अगर आप भी आर्थिक रूप से परेशान हैं तो चलिए जानते हैं कि घर से पूजा घर में किन दो मूर्तियों को रखने से आर्थिक समस्यायें समाप्त हो जाएंगी।

पढ़ें :- Shardiya Navratri 2026 : नवरात्रि में माँ को क्यों चढ़ती है नारियल-चुनरी? जानें पौराणिक रहस्य

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूजा घर में मां लक्ष्मी और कुबेर की प्रतिमा स्थापित करनी चाहिए।  वास्तु शास्त्र के अनुसार, दोनों देवी-देवता की मूर्तियां स्थापित करने के बाद नियमित रूप से पूजन भी करना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से ऐसा करते हैं तो आपके पास भी कभी धन की तंगी नहीं रहेगी।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धन के देवता कुबेर और धन की देवी मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से आमदनी भी बढ़नी शुरू हो जाएगी। इतना ही नहीं, धन  के कारण रुके काम भी बनने शुरू हो जाएंगे।

घर में साफ-सफाई का भी हमेशा ध्यान रखना चाहिए। विशेष रूप से पूजा घर के आसपास गंदगी नहीं रहनी चाहिए।

पढ़ें :- Shardiya Navratri Maa Katyayani :  संसार में संतुलन और धर्म स्थापना के लिए करें मां कात्यायनी की पूजा, अंतर्ज्ञान का केंद्र हैं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...