1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of drinking bael: गर्मियों में बेल का शरबत होता है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, लू से भी बचाता है

Benefits of drinking bael: गर्मियों में बेल का शरबत होता है सेहत के लिए बेहद फायदेमंद, लू से भी बचाता है

बेल का शरबत सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर पेट की तमाम समस्याओ से छुटकारा दिलाता है।बेल की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में बेल का शरबत सबसे अधिक फायदेमंद होता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of drinking bael:   बेल का शरबत सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। खासकर पेट की तमाम समस्याओ से छुटकारा दिलाता है।बेल की तासीर ठंडी होती है। गर्मियों में बेल का शरबत सबसे अधिक फायदेमंद होता है।

पढ़ें :- लोकसभा में सत्र शुरू होने से पहले सोनल चौहान ने दिया बड़ा बयान, राहुल गांधी ने कहा पहले जनगणन करा ले

बेल में विटामिन ए, विटामिन सी, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन,फोलेट और फाइबर जैसी तमाम तत्व पाये जाते है। गर्मी के मौमस में रोजाना बेल का शरबत पीने से पाचन में सुधार आता है। बेल में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जिससे पेट के पाचन को सुधारने में मदद मिलती है।

इम्यूनिटी बेहतर करने में मदद करता है बेल का शरबत

बेल में तमाम पोषक तत्व पाये जाते है, इसका शरबत पीने से शरीर को ठंडक पहुंचाता है। साथ ही इम्यूनिटी को बेहतर करता है। शरीर के खून को साफ करता है।

हाई ब्लड प्रेशर के लिए फायदेमंद होता है बेल का शरबत

पढ़ें :- CSK के खिलाफ मैच से पहले SRH के लिए गुड न्यूज, पैट कमिंस को IPL में खेलने की मिली मंजूरी

जिन लोगो को हाइ ब्लड प्रेशर की दिक्कत रहती है उन्हें बेल का शरबत पीने से राहत मिल सकती है। बेल के शरबत में कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी घटाता है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में हेल्प करता है और लू से बचाता है।

अगर मुंह के छालों की दिक्कत हो तो बेल का शरबत पीना चाहिए।इससे मुंह के छालों में आराम मिलती है। घमोरियों से भी छुटकारा दिलाता है।इतना ही नहीं बेल का शरबत पीने से वजन कंट्रोल होता है। बेल फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है जो पेट की तमाम समस्याओं से निजात दिलाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...