Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. धनतेरस 2021: समृद्धि के द्वार खोलती है धनतेरस की पूजा, करें भगवान धनवंतरि स्तोत्र का पाठ

धनतेरस 2021: समृद्धि के द्वार खोलती है धनतेरस की पूजा, करें भगवान धनवंतरि स्तोत्र का पाठ

By अनूप कुमार 
Updated Date

धनतेरस 2021:  दिवाली से पहले धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। धन हर्ष और सुख, समृद्धि देने की मान्यता वाला ये पर्व इस साल 2 नवंबर 2021 को मनाया जाएगा। हिंदी पंचांग के अनुसार कार्तिक मास में कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व पड़ता है। इसे धन त्रयोदशी या फिर धनवंतरि जयंती को रुप में भी जाना जाता है।

पढ़ें :- Guru Gochar 2024 : देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन बनाएगा मालामाल , शुभ समाचार मिल सकते हैं

धनतेरस 2021: मुहूर्त और पूजा का समय

त्रयोदशी तिथि शुरू- 02 नवंबर, 2021 11:31
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 03 नवंबर, 2021 09:02
सूर्योदय- 02नवंबर, 2021 06:36
सूर्यास्त- 02 नवंबर, 2021 05:44

ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के रात्रि में जो व्यक्ति भगवान धन्वन्तरि का पूजन करता है उसके घर में कभी धन की कमी नहीं आती है। आईये जानें भगवान धन्वन्तरि के उस स्तोत्र के बारे में जिसे धनतेरस की शाम पढ़ने से घर धन-धान्य से भर जाता है।

धन्वन्तरि स्तोत्र

पढ़ें :- Summers Protect Basil Plant : गर्मियों में तेज धूप से ऐसे बचाएं पवित्र तुलसी का पौधा , जानें क्या करना चाहिए

ॐ शंखं चक्रं जलौकां दधदमृतघटं चारुदोर्भिश्चतुर्मिः।
सूक्ष्मस्वच्छातिहृद्यांशुक परिविलसन्मौलिमंभोजनेत्रम॥
कालाम्भोदोज्ज्वलांगं कटितटविलसच्चारूपीतांबराढ्यम।
वन्दे धन्वंतरिं तं निखिलगदवनप्रौढदावाग्निलीलम॥
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥

Advertisement