Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डिंपल यादव ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पूछा-क्या यही आपका नया भारत है, जहां बेटियों के कपड़े फाड़े जाते हैं?

डिंपल यादव ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पूछा-क्या यही आपका नया भारत है, जहां बेटियों के कपड़े फाड़े जाते हैं?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली : केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Education Minister Dharmendra Pradhan) के इस्तीफे और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर निकाले गए CJP के संसद मार्च पर पुलिस कार्रवाई को लेकर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने केंद्र सरकार (Central Government) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि निहत्थे छात्रों पर बर्बरता की गई, छात्राओं के कपड़े तक फाड़े गए और कुछ पुलिसकर्मियों ने ‘गुंडों’ की तरह व्यवहार किया। उन्होंने इसे लोकतंत्र और देश के इतिहास का ‘काला दिन’ बताया।

पढ़ें :- शिवा शर्मा और श्रद्धा दूबे की चैट वायरल, फरार मॉडल ने लिखा था- तुम्हारे साथ बुरा ही होगा

आज का दिन लोकतंत्र के लिए काला दिन

मीडिया से बातचीत में डिंपल यादव (Dimple Yadav) ने कहा कि “आज छात्रों को पीटा गया। आज का दिन लोकतंत्र और हमारे इतिहास के लिए काला दिन के रूप में याद रखा जाएगा।” उन्होंने दावा किया कि कई पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई से पहले अपने नेम प्लेट तक हटा दिए और फिर छात्रों पर बल प्रयोग किया।

करंट लगाया, छाती में मारी लाठियां, आज भारत माता के सीने पर सीधा प्रहार किया गया

सपा सांसद ने आरोप लगाया कि कुछ पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में आए और उन्होंने छात्रों को पीटा। उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रों को बिजली के झटके दिए गए और नियमों के विपरीत उनके पैरों की बजाय सीने पर लाठियां मारी गईं। डिंपल यादव (Dimple Yadav)  ने कहा, कि आज भारत माता के सीने पर सीधा प्रहार किया गया है।

पढ़ें :- UP Panchayat Elections 2026 : इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा आदेश, तीन माह में कराए यूपी पंचायत चुनाव

लड़कियों के कपड़े फाड़ने का भी आरोप

उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल कई छात्राओं से उनकी मुलाकात हुई, जिनके कपड़े फटे हुए थे। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि क्या यही आपका नया भारत है, जहां बेटियों के कपड़े फाड़े जाते हैं? डिंपल यादव ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाने की मांग दोहराते हुए कहा कि सरकार को इस पूरे घटनाक्रम की जिम्मेदारी लेनी चाहिए और जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार संविधान के बजाय आरएसएस की विचारधारा के अनुसार देश चलाना चाहती है।

पुलिस ने बेकाबू भीड़ पर बरसाए डंडे, छोड़े आंसू गैस के गोले

इससे पहले सोमवार को संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने प्रदर्शनकारियों को संसद मार्ग पर रोकने के लिए कई जगह बैरिकेडिंग की। प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर किया गया और कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। बाद में प्रदर्शनकारी कनॉट प्लेस तक पहुंच गए, जहां भी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ाकर कार्रवाई की।डिंपल यादव ने कहा कि विपक्ष संसद के भीतर भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाएगा। उन्होंने कहा कि संसद में आवाज उठाने के बाद वे दोबारा जंतर-मंतर जाने की कोशिश करेंगे।

पढ़ें :- योगी सरकार ने सात आईएएस अफसरों का किया तबादला, धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, देखें किसको कहां मिली तैनाती?
Advertisement