मुंबई। राम गोपाल वर्मा जो अक्सर सिनेमा पर अपनी बेबाक राय के लिए जाने जाते हैं ने 2026 में होने वाले बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश पर अपने विचार शेयर किए हैं। यश की फिल्म टॉक्सिक ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स और रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज 19 मार्च को थिएटर में रिलीज़ होने वाली हैं। फिल्ममेकर ने अपने एक्स अकाउंट पर इस मुकाबले को लेकर अपने विचार शेयर किए हैं। उन्होने पोस्ट करते हुए लिखा कि इस मुकाबले को नॉर्थ बनाम साउथ या बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। बल्कि इसे सिनेमा के दो अलग-अलग कल्चर के बीच एक क्रूर टकराव के तौर पर देखा जाना चाहिए।
पढ़ें :- अभिनेता रणवीर सिंह से मांगी गई 20 लाख रुपए की फिरौती, क्राइम ब्रांच ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर
THE #Dhuroxic PARK
NO, I am not talking about TWO BIG FILMS #Dhurandhar2 and #Toxic releasing on March 19th. I am actually talking about a NEVER BEFORE SEEN or EXPERIENCED mythical archetype EXPLODING in the GRAND ARENA of INDIAN CINEMAS.
It is a BATTLE between DAVID AND GOLIATH…— Ram Gopal Varma (@RGVzoomin) February 22, 2026
राम गोपाल वर्मा ने लिखा कि मेरा पक्का मानना है दोनों फिल्मों के बीच मुख्य अंतर यह है कि धुरंधर दर्शकों की समझदारी का सम्मान करता है, जबकि टॉक्सिक ए फेयरीटेल र्फाूर ग्रोनअप्स उनकी समझदारी को मानता है। उन्होंने आगे कहा कि केजीएफ-2 एक लोकल फ़िल्म थी जिसका मकसद आम लोगों की बेवकूफ़ी थी, और धुरंधर का मकसद आम लोगों की समझदारी थी। उन्होने कहा कि मैं 19 मार्च को रिलीज़ होने वाली दो बड़ी फ़िल्मों की बात नहीं कर रहा हूं। मैं असल में एक ऐसे पौराणिक किरदार की बात कर रहा हूं जो पहले कभी नहीं देखा गया या अनुभव नहीं किया गया, जो भारतीय सिनेमाघरों के बड़े मैदान में धमाका कर रहा है।