Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अपराध
  3. बच्चों का विवाद बना खूनी जंग, पड़ोसी ने की पांच राउंड फायरिंग, बुजुर्ग के कंधे में धंसी गोली

बच्चों का विवाद बना खूनी जंग, पड़ोसी ने की पांच राउंड फायरिंग, बुजुर्ग के कंधे में धंसी गोली

By Sushil Sah 
Updated Date

वाराणसी। आज दिन गुरुवार सुबह वाराणसी के चौबेपूर थाना क्षेत्र के लूठा खुर्द गांव में बच्चों का एक मामूली विवाद हिंसक रूप ले लिया। आरोप लगाया गया है कि एक पड़ोसी युवक के पिस्तौल से ताबड़तोड़ फायरिंग में 78 वर्षीय परचून दुकानदार लल्लू गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद गांव में भगदड़ मच गई और पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है।

पढ़ें :- महिला से सोने की चेन झपटने वाले पंजाब के आठ युवक गिरफ्तार

सूत्रों के मुताबिक, खुर्द निवासी लल्लू गुप्ता गांव में परचून की दुकान चलाते हैं। आज यानी गुरूवार की सुबह करीब आठ बजे उनके परिवार के बच्चों और पड़ोसी के घर के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर अनबन हो गई। इसी बीच पड़ोसी अरुण पाण्डेय मौके पर पहुंच गया और मारपीट करने लगा। स्थानीय लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन तनाव फिर भी बना रहा।

ग्रामीणों के अनुसार, इसके कुछ देर बाद अरुण पाण्डेय घर से पिस्तौल लेकर आया और लल्लू गुप्ता के दरवाजे पर बैठे लोगों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दिया। उस पर आरोप है कि उसने पांच राउंड गोलियां चलाई। इस बीच एक गोली लल्लू गुप्ता के कंधे में जाकर लग गई। जैसे ही गोली लगी, वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। इस वारदात के बाद परिजन घायल वृद्ध को लेकर चौबेपुर थाने पहुंचे। फिर नरपतपूर के समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, लेकिन बाद में उसे बीएचयू ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। इस फायरिंग की घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

वीरेन्द्र कुमार सोनकर Station House Officer (SHO) ने बताया कि उन्हें फायरिंग की सूचना मिली है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस टीम मौका ए वारदात पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके जरूरी विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद पूरे गांव में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी हुई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस तरह की हिंसा से गांव का माहौल खराब हो रहा है और सभी लोग अपने बच्चों को बाहर भेजने में भी डर रहे हैं। आश्वासन देते हुए पुलिस प्रशासन ने कहा है कि वे इस मामले में सख्त कार्रवाई करेंगे और शांति कायम रखने के लिए आवश्यक कदम भी उठाएंगे। आपको बता दे कि इस घटना के बाद गांव के लोग भयभीत हैं और अपनी सुरक्षा की मांग कर रहे हैं।

पढ़ें :- Delhi hotel fire: 21 मौतों के गुनहगारों का पर्दाफाश, अकाउंटेंट जय मिश्रा ने खोले मालिक लवकेश बजाज के काले राज
Advertisement