Diwali Hanuman Puja 2026 : दिवाली से एक दिन पहले, यानी कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी (जिसके नरक चतुर्दशी, छोटी दिवाली या रूप चौदस भी कहा जाता है), हनुमान जी की विशेष पूजा की जाती है। इस दिन निशिता मुहूर्त में पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करते हैं। कई क्षेत्रों में इसे हनुमान जयंती के रूप में बहुत श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन पूजा करने से भक्तों का मनोबल बढ़ता है और जीवन में शक्ति, बुद्धि एवं समृद्धि आती है। इस साल हनुमान पूजा 7 नवंबर दिन शनिवार को है। चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को सुबह 10:47 बजे से लेकर 8 नवंबर को सुबह 11:27 बजे तक है।
पढ़ें :- Baba Kedar Dham : बाबा केदार के धाम में बर्फ ही बर्फ, दूसरे दिन भी जारी बर्फबारी
पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान श्रीराम ने हनुमान जी को वरदान दिया था कि उनकी पूजा पहले की जाएगी। इसलिए दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा से पहले हनुमान जी की आराधना की जाती है।
हनुमान जी की भक्ति और समर्पण से प्रसन्न होकर प्रभु राम ने उनको आशीर्वाद दिया कि दिवाली से एक दिन पहले तुम्हारी पूजा होगी। उसके बाद से दिवाली से पूर्व हनुमान पूजा करते हैं।
मान्यता है कि छोटी दिवाली के दिन बजरंगबली की आराधना करने से शनि देव के कुप्रभाव (साढ़े साती या ढैया) से मुक्ति मिलती है।
इस दिन हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने चमेली के तेल का दीपक जलाएं। उन्हें सिंदूर और चमेली का तेल (चोला) अर्पित करें।