Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. फरहान अख्तर को रणवीर सिंह ने लैटायें 10 करोड़, क्या फिर दिखेगा पुराना ‘डॉन’!

फरहान अख्तर को रणवीर सिंह ने लैटायें 10 करोड़, क्या फिर दिखेगा पुराना ‘डॉन’!

By Harsh 
Updated Date

Bollywood:  बॉलीवुड की चर्चित फिल्म Don 3 एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा बदलाव है। लंबे समय से चल रहे विवाद के बाद रणवीर सिंह ने फिल्म से खुद को अलग कर लिया है। खबर है कि उन्होंने करीब 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट भी वापस कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स और एक्टर के बीच मतभेद काफी बढ़ गए थे। इसी के चलते मामला आगे नहीं बढ़ सका। कहा जा रहा है कि अमाउंट लौटाने के साथ-साथ रणवीर सिंह ने भविष्य में एक्सेल एंटरटेनमेंट को एक प्रोजेक्ट का प्रॉफिट शेयर देने का आश्वासन भी दिया है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पढ़ें :- Mirzapur The Movie Trailer Release : ‘मिर्जापुर’ के ट्रेलर में गुड्डू और मुन्ना ने उड़ाया गर्दा, अब थिएटर में चमकेंगे कालीन भैया

फिल्म की प्लानिंग पर असर

फरहान अख्तर ने करीब तीन साल पहले इस फिल्म को नए अंदाज में शुरू किया था। शुरुआत में कियारा आडवाणी भी इसका हिस्सा थीं, लेकिन बाद में उन्होंने ब्रेक ले लिया। लगातार देरी और शेड्यूल की दिक्कतों के चलते प्रोजेक्ट अटकता चला गया। बीच में यह भी खबर आई थी कि मेकर्स ने एक्टर को हटाया है, जबकि दूसरी ओर यह दावा किया गया कि एक्टर ने खुद फिल्म छोड़ी है। अब साइनिंग अमाउंट लौटाने की खबर ने इस बहस को और तेज कर दिया है। विवाद इतना बढ़ गया था कि मामला प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ़ इंडिया तक पहुंच गया। यहां तक कि आमिर खान ने भी बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन समाधान नहीं निकल सका।

क्या फिर दिखेगा पुराना ‘डॉन’?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म में अगला चेहरा कौन होगा। इस बीच चर्चाएं तेज हैं कि शाहरूख खान की फ्रैंचाइजी में वापसी हो सकती है। बताया जा रहा है कि मेकर्स उनसे लगातार संपर्क में हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, SRK की इच्छा है कि फिल्म का निर्देशन Atlee करें फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। दोनों इससे पहले ब्लॉकबस्टर जवान में साथ काम कर चुके हैं। फिलहाल Don 3 का भविष्य अनिश्चित नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि मेकर्स नया चेहरा चुनते हैं या फिल्म को कुछ समय के लिए टाल दिया जाता है।

पढ़ें :- 'मेरी नालायक औलाद' हनी सिंह ने बादशाह की पुरानी क्लिप में किया कमेंट, फिर स्टोरी लगा लिखे 'मेरी गंदी औलाद'
Advertisement