Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dream Secret : इन सपनों को देखने से अचानक मिलता है ढेर सारा धन, जानें स्वीट ड्रीम के बारे में

Dream Secret : इन सपनों को देखने से अचानक मिलता है ढेर सारा धन, जानें स्वीट ड्रीम के बारे में

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dream Secret :  सपनों को लेकर पूरी दुनिया में तरह तरह की बातें होती है। हर कोई रात में देखे सपनों की सच्चाई के बारे में जानना चाहता है।  प्राचीन हिंदू शास्त्रों में इसके बारे में वर्णन  मिलता है। स्वप्न शास्त्र में कई सपनों को शुभ बताया जाता है तो वहीं कई सपनों को अशुभ। लोगों का कहना है कि सुबह का सपना सत्य होता है। तो आज हम आप उन सपनों के बारे में बताएंगे जिसको देखने के बाद से आप को लाभ मिलेगा,कामकाज में तरक्की,, अच्छी सूचना, किसी काम में सफलता मिलने, बड़ी उपलब्धि मिलने का इशारा देते हैं। आइए जानते हैं कि ये शुभ सपने कौन.कौन से हैं।

पढ़ें :- Hanuman Jayanti 2024 :  हनुमान जी को चढ़ाया जाता है सिंदूर का चोला , जानें इसके फायदे

सपने में छोटे बच्‍चे को खुश होते देखना, अगर आप अपने सपने में छोटे बच्चे हंसते-खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह बड़ी खुशखबरी मिलने का इशारा है। आप को जल्द ही धन का लाभ मिलेगा।

सपने में अनाज के ढेर देखना:  अगर आप सुबह के सपने में अनाज का सपना देखते हैं तो आप का नसीब खुलने वाला है। यह आपके धनवान बनने का संकेत है।

सपने में सफेद सांप, सफेद हाथी देखना : ऐसा सपना बहुत सौभाग्‍यशाली लोगों को ही आता है। यह बेहद ही शुभ माना जाता है।

सपने में जल से भरा कलश देखना: जल से भरा घड़ा देखना बेहद शुभ संकेत माना जाता है। घर से निकलते समय या किसी महत्‍वपूर्ण काम के लिए जाते समय जल से भरा घड़ा दिखना सौभाग्‍य आने की निशानी है।

पढ़ें :- Astro Tips : इस आसान ज्योतिष उपाय से खत्म होगी धन की किल्लत , देवी लक्ष्मी मेहरबान रहेंगी
Advertisement