Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. AAP और BJP के कारण दिल्ली बनी हुई है क्राइम कैपिटल…सुप्रिया श्रीनेत ने साधा निशाना

AAP और BJP के कारण दिल्ली बनी हुई है क्राइम कैपिटल…सुप्रिया श्रीनेत ने साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेता एक दूसरे पर हमलावर हैं। सोमवार को राहुल गांधी ने आरविंद केजरीवाल पर पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था। अब सुप्रिया श्रीनेत ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए AAP और BJP पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा, आखिर किस मुंह से नरेंद्र मोदी और अमित शाह दिल्ली में प्रचार कर रहे हैं। इन दोनों पार्टियों के चलते दिल्ली क्राइम कैपिटल बनी हुई है।

पढ़ें :- Rain alert: यूपी में कल से मिल सकती है भीषण गर्मी से राहत, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, दिल्ली में…हर साल करीब 6,000 मामले किडनैपिंग-एबडक्शन से जुड़े हैं। देश में सबसे ज्यादा बच्चों के खिलाफ अपराध यहां होते हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध के करीब 85,000 मामले लंबित हैं। हर साल 4 लाख 30 हजार लोग अपराध का शिकार हो रहे हैं। दिल्ली में ऐसे हालात हैं, लेकिन AAP-BJP के लिए ये मुद्दा नहीं है।

उन्होंने आगे लिखा, अरविंद केजरीवाल और BJP इस पर बात नहीं करते हैं। जब अपना मामला आता है तो केजरीवाल धरने का ढोंग करते हैं, लेकिन महिलाओं और बच्चों से जुड़े अपराध पर इनके मुंह पर ताला लग जाता है। आखिर किस मुंह से नरेंद्र मोदी और अमित शाह दिल्ली में प्रचार कर रहे हैं। इन दोनों पार्टियों के चलते दिल्ली क्राइम कैपिटल बनी हुई है।

दिल्ली में केजरीवाल पुलिस का रोना रोते हैं, लेकिन जिस पंजाब में इनकी पुलिस है, वहां थाने पर बम चलाया जा रहा है। दिल्ली में होने वाले अपराधों पर पिछले 11 साल में AAP-BJP के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। आज सवाल है कि दिल्ली अपनी असुरक्षा पर चुप रहेगी या बड़ा फैसला लेगी।

पढ़ें :- भाजपा के लिए NATION FIRST नहीं, DONATION FIRST है...अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना
Advertisement