जयपुर। राजस्थान में लगातार बरसात के चलते आज प्रदेश भर के स्कूलों की छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। बताते चले कि मंगलवार को तेज बारिश होने के चलते जिलों के डीएम ने आज और कल का स्कूलों में अवकाश करने के आदेश जारी कर दिये हैं। कई दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश को देखते हुए राजस्थान के अलवर, जैसलमेर और खैरथल में 29 व 30 जुलाई को सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय में कक्षा 1 से 12 तक एवं आंगनबाड़ी केंद्रों स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। ब्यावर, कोटा, टोंक ,चिंतौड़गढ़ , भीलवाड़, बारां, बांसवाड़ा, सलूंबर, प्रतापगढ़, डुंगरपुर और बूंदी में 29 जुलाई को कक्षा 1 से 12वीं तक के सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयोंऔर आंगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश रहेगा ।
पढ़ें :- Video : ‘लोकतंत्र की हत्या है, लोकतंत्र की हत्या है… ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’ जानें कौन है जिसको गोद में लेकर भागी यूपी पुलिस?
वहीं राजस्थान के राजधानी में और धौलपुर में यहां के डीएम ने 30 जुलाई तक कक्षा 1 से 12वीं तक के निजी व सरकारी स्कूलों में अवकाश का ऐलान किया है। इस दौरान आंगनबाड़ी केन्द्र भी बंद रहेंगे। इसके अलावा झालावाड़ में तो पूरे 2 अगस्त तक कक्षा 1 से 12वीं तक के छात्रों के लिए अवकाश घोषित किया गया है।