Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Mika Singh की बिगड़ी तबीयत के चलते हुआ करोड़ों का नुक्सान, कहा – ऐसा पहली बार हुआ…

Mika Singh की बिगड़ी तबीयत के चलते हुआ करोड़ों का नुक्सान, कहा – ऐसा पहली बार हुआ…

By आराधना शर्मा 
Updated Date

बॉलीवुड फिल्मों के जाने माने मशहूर गायक मीका सिंह बीते कुछ समय से बीमार थे तथा बिगड़ी सेहत के चलते ही वह विदेश में ही फंस गए हैं। मीका सिंह को उनकी बिगड़ी सेहत के चलते अभी तक 15 करोड़ का नुकसान हो चुका है। मीका सिंह का कहना है कि उन्हें यह सब अपनी ही गलतियों के चलते भुगतना पड़ रहा है। दरअसल मीका सिंह के गले में इनफेक्शन हो गया है जिसके कारण वह इवेंट्स में परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं।

पढ़ें :- Mother's Day Special: बॉलीवुड की ये सिंगल मदर्स ने इंडस्ट्री में कुछ इस तरह बजाय अपने नाम का डंका

मीका सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने शरीर को बिलकुल भी आराम नहीं दिया जिसके चलते मेरी तबीयत बिगड़ गई। अपने एक इंटरव्यू में मीका सिंह ने कहा, “मेरे 24 वर्ष लंबे करियर में ऐसा पहली बार हुआ है जब मुझे शोज पोस्टपोन करने पड़े हैं क्योंकि मेरी तबीयत ठीक नहीं है। जब बात मेरी सेहत की हो तो मैं हमेशा बहुत सतर्क रहता हूं।” मीका सिंह ने कहा कि उन्होंने अमेरिका में बैक टू बैक शोज किए तथा बिना आराम किए काम करने के चलते उनकी तबीयत बिगड़ गई। मीका ने बताया कि एक परफॉर्मेंस के चलते उन्हें कोल्ड हो गया तथा उनका गला भी काफी खराब हो गया।

डॉक्टर के बताए एहतियातों के चलते अब मीका जहां हैं, बस वहीं पर ठहरे हुए हैं। वह ना तो ट्रैवल करके कहीं जा सकते हैं तथा ना ही शोज कर सकते हैं। ध्यान हो कि मीका सिंह इन दिनों अपने वर्ल्ड टूर पर हैं तथा उन्हें कई देशों में जाकर परफॉर्म करना था। हालांकि बिगड़ी तबीयत के चलते वह अभी तक अपना करोड़ों का नुकसान कर बैठे हैं। मीका सिंह ने कहा कि इस के चलते उन्हें कुछ व्यक्तियों ने बहुत सपोर्ट किया है क्योंकि उन्हें सीडी व लिप सिंग के माध्यम से गाने की अनुमति मिल गई।

 

पढ़ें :- High Court ने एक्ट्रेस को भेजा नोटिस, करीना कपूर खान्स प्रेग्नेंसी बाइबल को लेकर उठे सवाल
Advertisement