Duplicate Pan Card: कई बार लोगों के पैन कार्ड (Pan Card) गुम हो जाते हैं या फिर पर्स चोरी होने पर पैन कार्ड भी चोरी हो जाते हैं। ऐसे में आपको सबसे पहले घबराना नहीं है और आप ऐसे में डुप्लीकेट पैन कार्ड (Duplicate Pan Card) बनवा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड (Duplicate Pan Card) बनवाने का तरीका क्या है?
पढ़ें :- Noel Tata : नोएल टाटा वोल्टास के चेयरमैन पद से होंगे रिटायर , जानें कौन बनेगा नया चेयरमैन
इस तरह से बनवा सकते हैं डुप्लीकेट पैन कार्ड:-
स्टेप 1
आपका भी पैन कार्ड (Pan Card) अगर गुम हो गया है या फिर ये चोरी हो गया है तो आप ऐसे में डुप्लीकेट पैन कार्ड (Duplicate Pan Card) बनवा सकते हैं।
ऐसे में आपको पहले तो एनएसडीएल (NSDL) की आधिकारिक वेबसाइट onlineservices.nsdl.com/paam/ReprintEPan.html पर जाना होता है।
फिर आपको यहां पर अपनी कुछ जरूरी जानकारियां देनी है।
पढ़ें :- E20 के 14 में से 11 सैंपल में 20% से ज्यादा एथेनॉल का दावा, राहुल गांधी ने की तेल कंपनियों पर कार्रवाई की मांग
स्टेप 2
आपको इस जानकारी में पहले तो 10 अंकों का अपना पैन कार्ड (Pan Card) नंबर भरना होता है।
इसके बाद आपको अपना 10 अंकों का आधार नंबर और जन्मतिथि भी भरनी है।
बस यहां पर आपको जीएसटीएन नंबर (GSTN Number) को छोड़ देना है।
इसके बाद यहां पर टी और सी पर क्लिक कर दें।
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है।
इसके बाद आपको सबमिट का बटन दिखेगा जिस पर क्लिक करें।
फिर आप देखेंगे कि आपके पैन कार्ड (Pan Card) की जानकारी स्क्रीन पर आ रही है।
इसके बाद आपको अपने उस पते का पिन कोड भरना है जहां आप अपने डुप्लीकेट पैन कार्ड (Duplicate Pan Card) को मंगवाना चाहते हैं।
स्टेप 4
अब आपको अपने पते को वेरिफाई करवाना है जिसके लिए मोबाइल नंबर या ईमेल पर आए हुए ओटीपी (OTP) की मदद लें।
पढ़ें :- रणबीर कपूर की फिल्म रामायण का दुनियाभर में बजा डंका, एडवांस बुकिंग 150 करोड़ पार, ओपनिंग पर टिकी निगाहें
पता वेरिफाई होने के बाद आपको पेमेंट करनी हैं।
यहां पर आपको 50 रुपये की पेमेंट करनी है और सबमिट पर क्लिक करना है।
आखिर में आपको एक स्लिप मिलेगी जिसे अपने पास रखें और फिर कुछ दिनों के भीतर आपके घर के पते पर डुप्लीकेट पैन कार्ड (Duplicate Pan Card) पहुंच जाएगा।