Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हर कोई अपने आप में अनूठा, 70 करोड़ महिलाएं देश की असली ताकत… छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

हर कोई अपने आप में अनूठा, 70 करोड़ महिलाएं देश की असली ताकत… छात्रों की गूंज कार्यक्रम में बोले राहुल गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को पुणे में छात्रों की गूंज कार्यक्रम केा संबोधित किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुईं। राहुल गांधी ने कहा कि, देश की लड़कियों का आजाद होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पिता, पति और बेटे से महिलाओं का रिश्ता है, लेकिन उनकी पहचान इन रिश्तों से तय नहीं होती।

पढ़ें :- BJP की नई टीम की पहली बैठक, जेन-जी से संवाद के लिए बनी टीम, शाम 7 बजे पीएम मोदी कर सकते है मुलाकात

उन्होंने कहा, भारत की सबसे बड़ी ताकत क्या है? भारत की सबसे बड़ी ताकत क्या है, इसे लेकर मैं बिल्कुल साफ़ हूं। यह 70 करोड़ महिलाओं की अनोखी यात्राएं, अनोखी कल्पनाएं और अनोखे सपने हैं, जिन्हें वे जी रही हैं। स्वभाव से महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज़्यादा संवेदनशील, कोमल, दयालु और भविष्य की सोच रखने वाली होती हैं।

राहुल गांधी ने कहा कि, आज मैं राजनीति की बात करने नहीं आया हूं। आज आपको मौका दूंगा। आज आप बोलें कि आप क्या सोचती हैं और क्या चाहती हैं। हम आपके विचारों को आपसे ही साझा करेंगे और उस पर चर्चा करेंगे।

 

पढ़ें :- Sugar Price Hike : कांग्रेस चीफ का मोदी सरकार से सवाल- जब देश में चीनी की कमी है तो गन्ने को E20 बनाने में झोंकने की नीति की समीक्षा क्यों नहीं?
Advertisement