Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हिमाचल प्रदेश में फिर भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीन रही तीव्रता

हिमाचल प्रदेश में फिर भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीन रही तीव्रता

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में एक बार फिर भूकंप के झटकों से हड़कंप मच गया। भूकंप के झटके के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। वहीं, इसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने इसकी पुष्टि की है।

पढ़ें :- बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट मिलने पर बोलीं साक्षी मलिक-क्या देश की सरकार एक आदमी के सामने इतनी कमज़ोर होती है?

वहीं, भू​कंप आने से किसी प्रकार की जान माल की हानि नहीं हुई है। इससे पहले पांच मई को असम के सोनितपुर में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.5 रही। असम में 28 अप्रैल को भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। उस समय भूकंप की तीव्रता 6.4 तीव्रता मापी गई थी।

बता दें कि, अप्रैल महीने में हिमाचल में तीसरी बार भूंकप आया था। इससे पहले 5 अप्रैल को चंबा में 2.4 और लाहौल-स्पीति में 2.8 तीव्रता का भूकंप आया था। दोनों जिलों में आधी रात के बाद महसूस ये झटके किए गए थे। भूकंप के कारण किसी जानमाल के नुकसान नहीं हुआ था।

 

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना
Advertisement