Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Easy recipe of fig laddu: कुछ मीठा खाने की हो रही हैं क्रेविंग, तो बिना समय बर्बाद किये ट्राई करें सेहत और स्वाद से भरपूर अंजीर के लड्डू

Easy recipe of fig laddu: कुछ मीठा खाने की हो रही हैं क्रेविंग, तो बिना समय बर्बाद किये ट्राई करें सेहत और स्वाद से भरपूर अंजीर के लड्डू

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Easy recipe of fig laddu: अंजीर हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद होती है। सर्दियों में इसका सेवन करने से तमाम दिक्कतों में आराम मिलती है। अंजीर में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सुधारने में मदद करता है। सर्दियों में जिन लोगों को कब्ज, पेट दर्द की परेशानी रहती है वह भी अंजीर के लड्डू का सेवन कर सकते हैं।

पढ़ें :- दिवाली से पहले अमूल ने आम जनता को दिया महंगाई का बड़ा झटका, इन उत्पाद के बढ़ाए दाम

अंजीर में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को स्ट्रांग बनाने में मदद करते है। सर्दियों में सर्दी, खांसी, जुकाम और बुखार से परेशान लोगों को अंजीर के लड्डूओं का सेवन जरूर करना चाहिए।सेहत के साथ साथ अगर आपको कुछ मीठा खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप अंजीर के लड्डू (fig laddu)
का सेवन कर सकते हैं सेहत के साथ साथ अंजीर का लड्डू मीठे की कमी को भी दूर करेगा

अंजीर का लड्डू (fig laddu) बनाने के लिए ये हैं जरुरी सामग्री

दो ग्राम अंजीर
50 से 60 ग्राम बादाम
काजू- 50 से 70 ग्राम
खजूर- 100 ग्राम
देसी घी 2 बड़े चम्मच

घर में टेस्टी अंजीर का लड्डू (fig laddu) बनाने का ये है आसान सा तरीका

पढ़ें :- Sooran Health Benefits :  इस सीजन में सूरन खाना बहुत फायदेमंद , दीपावली के मौके पर इसकी सब्जी खाने का विशेष महत्व

घर में सबसे पहले अंजीर का लड्डू  (fig laddu) बनाने के सबसे पहले सबसे पहले अंजीर, काजू, बादाम और खजूर को बारीक काटकर तैयार कर लें। इसके बाद गैस पर एक कड़ाही गर्म करें और इसमें थोड़ा सा घी डालकर काजू और बादाम सुनहरा होने तक भून लें।

जब काजू और बादाम सही तरीके से भून जाएं तो इसमें कटे हुए खजूर और अंजीर डालकर पकाएं। आपको मिश्रण को तब तक पकाना है जब तक कि अंजीर और खजूर बिल्कुल नरम न हो जाएं। इस मिश्रण को ठंडा करने के बाद, मिक्सर में पीस लें, ताकि लड्डूओं को शेप देना आसान हो जाए। इसके बाद कहाड़ी में 1 चम्मच घी को गर्म करें और मिश्रण को गाढ़ा होने दें। मिश्रण के तैयार होने के बाद इसे 15 से 20 मिनट के लिए ठंडा होने के लिए रखें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे लड्डूओं की शेप दें और किसी एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें।

Advertisement