Benefits of eating curd roti: दही में तमाम तरह के पोषक तत्व पाये जाते है। इसका सेवन करने से शरीर को पोषण मिलता है। वहीं अगर इसके साथ रोटी खायी जाए तो और भी फायदेमंद होता है। दही और रोटी सबसे अधिक पौष्टिक भोजन है। रोटी कार्बोहाइड्रेट प्रदान करती है, जबकि दही प्रोटीन और प्रोबायोटिक प्रदान करता है।
पढ़ें :- Desi snacks : स्वाद और पोषण से भरपूर ये हैं देसी स्नैक्स, लंबे समय तक ऊर्जा देने में सक्षम
दही रोटी खाने से पेट सही रहता है और पाचन के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही आंतो में गुड बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। कब्ज और एसिडिटी जैसी दिक्कतों में आराम दिलाता है। इतना ही नहीं दही रोटी खाने इम्यूनिटी बेहतर होती है।
इसका सेवन करने से शरीर को संक्रमण से लड़ने की शक्ति मिलती है और इंफेक्शन होने से बचाने में हेल्प करता है। दही में एंटी ऑक्सीडेंट्स होते है इसका सेवन करने से तनाव और चिंता कम होती है। वजन कम करने में भी हेल्प करता है। वहीं दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन डी पाया जाता है जिससे हड्डियां मजबूत होती है।