मौसम बदल रहा है। ऐसे में अधिकतर लोगो को डिहाइड्रेशन की दिक्कत होने लगती है। इस समस्या में शरीर में पानी की कमी होने लगती है। जिसकी वजह से चक्कर आना, सिर दर्द, सुस्ती, मुंह और होंठ सूखना की समस्या होने लगती है।
पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस
आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे डेली डाइट में शामिल करने से न सिर्फ पानी की कमी पूरी होता है बल्कि जरुरी मिनरल्स भी पहुंचते है। गर्मियों के मौसम में खरबूजा बहुत ही आसानी से बाजारों में मिल जाता है। इसमें भरपूर पानी के साथ साथ विटामिन सी और ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और हाइ पोटेशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित करने में मदद करता है।
इसके अलावा अनानास में अधिक मात्रा में पानी पाया जाता है। साथ ही मैगनीज और एंटी ऑक्सीडेंट्स मौजूद होते है जो हड्डियों को मजबूत करते है। इसमें फाइबर भी पाया जाता है। विटामिन सी भरपूर होने की वजह से सेल डैमेज से लड़ने और इम्युनिटी को बेहतर करता है।
पपीता का सेवन करने से भी शरीर में पानी की कमी पूरी होती है और इम्यूनिटी बेहतर होती है। साथ ही धमनियों में कोलेस्ट्रॉल को बनने से रोका जा सकता है।
तरबूज में 90 प्रतिशत पानी पाया जाता है। जो फल को दिल की बीमारी के खतरे से बचाता है। इसके अलावा सेब मेटाबॉलिज्म लेवल को बढ़ावा बढ़ावा देने हार्ट को हेल्दी रखता है और शुगर को मेंटेन रखने में मदद करता है।