Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Benefits of eating jaggery with curd: डेली दही में मिलाकर खा लें ये चीज, इस्टेंट एनर्जी के अलावा सेहत के लिए होती है बेहद फायदेमंद

Benefits of eating jaggery with curd: डेली दही में मिलाकर खा लें ये चीज, इस्टेंट एनर्जी के अलावा सेहत के लिए होती है बेहद फायदेमंद

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

डेली एक कटोरी दही का सेवन शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इससे न सिर्फ शरीर को जरुरी पोषण मिलता है बल्कि बीमारियों से बचाकर रखता है। कई लोग दही में चीनी या काला नमक, चाट मसाला, रायता मसाला डालकर खाना पसंद करते हैं। आज हम आपको दही में गुड़ डालकर खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है।

पढ़ें :- UP IAS Posting : यूपी में 21 आईएएस अफसरों की अलग-अलग जिलों में तैनाती, देखें लिस्ट

दही में गुड़ डालकर खाने से पाचन बेहतर होता है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या बढ़ाते है। वहीं गुड़ में प्राकृतिक इनेजी और फाइबर होते है जो पाचन के लिए बेस्ट हो सकते है। दही में गुड़ डालकर खाने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है।

मांसपेशियों का निर्माण होता है। साथ ही वजन कम करने में मदद करता है। दही जीवाणुरोधी गुण होते हैं जबकि गुड़ एंटीऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स से भरपूर होता है। दोनो को साथ खाने से इम्युनिटी बेहतर होती है। इसके अलावा दही और गुड़ साथ मिलाकर कर खाने से हड्डियां मजबूत तो होती ही है स्किन और इंस्टेंट एनर्जी देने में भी मदद करता है।

Advertisement