Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Benefits of green coriander: खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाली हरी धनिया खाने के होते हैं सेहत को कमाल के फायदे

Benefits of green coriander: खाने में स्वाद और खुशबू बढ़ाने वाली हरी धनिया खाने के होते हैं सेहत को कमाल के फायदे

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Benefits of green coriander:  हर घर में सब्जी को सजाने से लेकर खाने का स्वाद बढ़ाने तक चटनी तक में हरी धनिया का इस्तेमाल खूब किया जाता है। आमतौर पर स्वाद और सुंगध बढ़ाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली हरी धनिया (green coriander) में भी कई जरुरी पोषक तत्व पाये जाते है। हरी धनिया में विटामिन ए,बी,सी,के कैल्शियम मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्व शरीर को फायदा पहुंचाने में हेल्प करते है।

पढ़ें :- साफ दिखने वाला पानी भी हो सकता है जहरीला, आंखों से नहीं दिखेंगे ये खतरनाक केमिकल

हरी धनिया (green coriander) का सेवन करने से लिवर से जुड़ी कई समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद होता है। धनिया के पत्तों में पर्याप्त मात्रा में एल्कलॉइड और फ्लेवोनॉइड्स होते है। ये तत्व पित्त विकार और पीलिया जैसी लिवर की बीमारियों ठीक करने में हेल्प करते है।

धनिया के सेवन से लोगों को पाचन तंत्र में गड़बड़ी और आंत की बीमारी से राहत मिलती है। इससे आपका पेट फिट रहता है और भूख भी अच्छी लगती है।

धनिया के अंदर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। वे फ्री रेडिकल से होने वाले सेल्यूलर डैमेज को रोकते हैं। धनिया के नियमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी पावर मजबूत होती है।

हरी धनिया  (green coriander) का सेवन करने से गैर जरुरी एक्सट्रा सोडियम पेशाब के जरिए शरीर बाहर निकल जाता है। जिससे शरीर अंदर से फिट रहता है। इसके सेवन से खराब कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में हेल्प मिलती है।

पढ़ें :- Winter Exercise : सर्दियों में फिट रहने के लिए व्यायाम के दौरान इस बात का रखें ध्यान ,  गाइड की मदद लें

हरी धनिया (green coriander) के इस्तेमाल से एंजाइम एक्टिव हो जाते है। भोजन में धनिया के इस्तेमाल से ऐसे एंजाइम एक्टिव हो जाते हैं, जो बॉडी में ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहयोग देते हैं। इससे शरीर में डायबिटीज कंट्रोल में रहती है और इंसान फिट महसूस करता है।

Advertisement