सर्दियों में साग की भरमार होती है, जिसकी वजह से डेली कोई न कोई साग बनता ही है जैसे पालक का साग,मेथी का साग, चने का साग, सरसों का साग, बथुए का साग, सोया मेथी साग आदि। साग सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते है।
पढ़ें :- Sugar apple : पोषक तत्वों का खजाना है शरीफा, फल के साथ पत्तियां भी फायदेमंद
इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को बीमारियों से बचा कर रखते है। कुछ लोगो को साग खाने से गैस,जलन,एसिडिटी और पेट फूलने की दिक्कत होती है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है या आपके परिवार में किसी के साथ ऐसा होता है तो आज हम आपको एक ट्रिक बताने जा रहे है जिससे ऐसा नहीं होगा।
इसके लिए साग बनाते समय तड़के में जीरा डाल सकती हैं। जीरा खाने से पाचन बेहतर होता है। साथ ही जीरा डाइयुरेटिक्स की तरह काम करता है, जिससे यूरिन फ्लो बढ़ जाता है और ब्लोटिंग की दिक्कत में आराम मिलती है। इसलिए साग बनाते समय थोड़ा सा जीरा और हींग जरुर डालें। इससे इसका स्वाद तो बढ़ेगा ही पेट से संबंधित दिक्कतें भी नहीं होगी।
इसके अलावा आप साग में अजवाइन, एक चुटकी हल्दी और अदरक भी डाल सकते है। हल्दी में मौजूद करक्यूमिन पेट की दिक्कत में आराम देता है और अजवाइन में मौजूद फाइबर अपच की समस्या से छुटकारा दिलाता है। वहीं साग बनाते समय थोड़ी सी अदरक डालने से आंतो की सूजन कम होती है और डाइजेस्टिव एंजाइम को एक्टिव करती है जिससे खाना आसानी से पच जाता है।