नई दिल्ली। दिल्ली में हुए कथित शराब घोटाले मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर ईडी का शिकंजा कसता जा रहा है। ईडी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तलब किया है। ईडी की तरफ से इस मामले में उन्हें पांचवा समन भेजा गया है।
पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
इससे पहले ईडी की तरफ से भेजे गए चार समन को केजरीवाल दरकिनार कर चुके हैं। उन्होंने ईडी के समन को राजनीति से जोड़ दिया है। बीते दिनों उन्होंने आरोप लगाया था कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा उन्हें गिरफ्तार कराना चाहती है।
बता दें कि, कथित शराब घोटाले से से जुड़े मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजा गया है। इस मामले में आम आदमी पार्टी के बड़े नेता गिरफ्तार किए जा चुके हैं। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एक साल से तिहाड़ जेल में बंद हैं तो राज्यसभा सांसद संजय सिंह को भी पिछले साल अक्टूबर में गिरफ्तार कर लिया गया था। वह भी न्यायिक हिरासत में हैं।