Major incident foiled in Himachal: आपराधिक गतिविधियों के चलते हिमाचल प्रदेश की शांत वादियों में भी आम लोगों की चिंता बढ़ गई है। कल 10 जून, दिन बुधवार शाम गुम्मा के समीप पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग पर खानी नाला में एक महिला से दिन—दहाड़े (In broad daylight) सोने की चेन झपटने का मामला सामने आया है। हांलाकि स्थानीय लोगों की तत्परता और पुलिस की तुरंत कार्रवाई के चलते पंजाब के उन आठ आरोपितों को पकड़ लिया गया है जो इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देकर भाग रहे थे। खबरों के मुताबिक, खानी नाला के पास सड़क किनारे एक महिला सब्जी बेच रही थी, तभी पंजाब नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने महिला के गले पर झपट्टा मारा और सोने की चेन खींचकर फरार हो गए।
पढ़ें :- बच्चों का विवाद बना खूनी जंग, पड़ोसी ने की पांच राउंड फायरिंग, बुजुर्ग के कंधे में धंसी गोली
इसके बाद महिला ने शोर मचाना शुरू किया जिससे आसपास के लोग तुरंत हरकत में आए और उन आरोपितों का पिछा किया। कुछ देर बाद उनमें से एक युवक को ग्रामीणों ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटासनी के पास ही पकड़ लिया, जबकि उसके अन्य साथी फरार हो गए। इस घटना के घटित होने के बाद ग्रामीणों ने बिना समय गंवाए पद्धर पुलिस को सूचित किया। और फिर पुलिस और ग्रामीणों ने संयुक्त जाल बिछाकर नारला के समीप बाकी बाइक सवार युवकों को भी चारों तरफ से घेरकर अपने शिकंजे में ले लिया। इसके बाद आठों आरोपितों को पुलिस के हवाले कर दिया।
डीएसपी लोकेंद्र नेगी ने बताया कि जोगेंद्रनगर पुलिस, मामले की जांच कर रही है। इसके अलावा, हिरासत में लिए गए आठों युवकों से गहनता से पूछताछ कर रही है। साथ ही उनके दस्तावेजों का सत्यापन (Verification of documents) किया जा रहा है।