Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Election 2022: चुनाव आयोग ने सीज की अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी, बहन लड़ रही चुनाव

Punjab Election 2022: चुनाव आयोग ने सीज की अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी, बहन लड़ रही चुनाव

By प्रिन्स राज 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब में आज विधानसभा का चुनाव हो रहा है। मोगा में चुनाव आयोग ने फिल्म अभिनेता सोनू सूद की गाड़ी जब्त कर ली। मोगा के पीआरओ प्रभदीप सिंह ने कहा कि सोनू सूद एक पोलिंग बूथ में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनकी कार को जब्त कर घर भेज दिया गया। उनके घर से बाहर निकलने पर कार्रवाई होगी।

पढ़ें :- Breaking News: CPI के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का लखनऊ में निधन

सोनू सूद की बहन मालविका सूद मोगा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। वहीं सोनू सूद ने कहा कि हमें विभिन्न बूथों पर विपक्ष, खासकर अकाली दल के लोगों द्वारा धमकी भरे कॉल के बारे में पता चला। कुछ बूथों पर पैसे बांटे जा रहे हैं। यह हमारा कर्तव्य है कि हम जांच करें और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करें। इसलिए हम बाहर गए थे। अब, हम घर पर हैं। निष्पक्ष चुनाव हों।

Advertisement