Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार में चुनाव आ रहा है तो महिलाओं को 10 हजार रुपए महीना दिया जा रहा लेकिन 20 साल से सरकार में बैठे इन लोगों ने पैसे क्यों नहीं दिए: प्रियंका गांधी

बिहार में चुनाव आ रहा है तो महिलाओं को 10 हजार रुपए महीना दिया जा रहा लेकिन 20 साल से सरकार में बैठे इन लोगों ने पैसे क्यों नहीं दिए: प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। कांग्रेस महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी शुक्रवार को सदाकत आश्रम में आयोजित ‘महिला संवाद’ में सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने आशा, आंगनवाड़ी, किसान, मजदूर और अन्य ​व्यवसायों से जुड़ी महिलाओं से बात कर, उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने बिहार के लिए महागठबंधन की गारंटी को बताया। महिलाओं को हर महीने 2,500 रुपए, 25 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज और भूमिहीन परिवारों के लिए 3 से 5 डिसमिल जमीन, जिसका मालिकाना हक महिलाओं को मिलेगा।

पढ़ें :- Video- 25 तारीख़ से लाइन में लगा हूं, घर में बच्चे भूखे... यह कहते बुजुर्ग फफक पड़ा, कांग्रेस बोली-ये लोगों का दर्द मोदी को नहीं आ रहा नजर

प्रियंका गांधी ने आगे कहा, आपको देखना पड़ेगा कि कौन सी पार्टी आपको सम्मान दे रही है। सम्मान का मतलब ये नहीं कि चुनाव से पहले कुछ पैसे दे दिए जाएं-ये तो खरीदने की कोशिश है। महिला सम्मान तब होगा जब आपको हर महीने सही मानदेय मिलेगा, जब आपको अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए सरकार आपकी मदद करेगी और जब आपकी बेटियां पढ़ने जाएंगी और अपने आपको सुरक्षित समझेंगी। BJP और नीतिश सरकार आपको कभी ऐसा सम्मान नहीं देगी। यहां जब आप अपने हक के लिए आवाज उठाती हैं तो आपको पीटा जाता है और जेल में बंद कर दिया जाता है।

उन्होंने कहा, मेरे भाई राहुल गांधी जी ने सामाजिक न्याय के लिए पूरे देश में संघर्ष किया। वे चाहते हैं कि महिलाओं को भी न्याय और सम्मान मिले। आगामी चुनाव में आप लोग अपनी परिस्थितियों को समझें और जो सरकार आपको न्याय और सम्मान दे- उसका चुनाव करें। अगर आप न्याय और सम्मान चाहती हैं तो आपको BJP-JDU सरकार को हराना पड़ेगा। बिहार में चुनाव आ रहा है, तो महिलाओं को 10 हजार रुपए महीना दिया जा रहा है। लेकिन 20 साल से सरकार में बैठे इन लोगों ने महिलाओं को पैसे क्यों नहीं दिए? आज ये सरकार महिलाओं को 10 हजार रुपए सिर्फ इसलिए दे रही है, ताकि चुनावों में महिलाएं BJP को वोट दें। यही इनका मकसद है और नीयत है।

 

 

 

पढ़ें :- उत्तराखंड में भाजपा को लगा बड़ा झटका: कई दिग्गज नेता कांग्रेस में हुए शामिल, कुमारी शैलजा ने कहा-BJP सरकार से तंग आ चुकी है जनता

 

 

 

 

 

पढ़ें :- टीएमसी ने भी भाजपा के खिलाफ 'आरोप पत्र' किया जारी, कहा- भाजपाई बंगालियों को बांग्लादेशी-रोहिंग्या कहकर करते हैं अपमानित
Advertisement