1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. जन्मदिन पर बड़ा ऐलान: विजय वर्मा की नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ का फर्स्ट लुक जारी

जन्मदिन पर बड़ा ऐलान: विजय वर्मा की नई वेब सीरीज ‘मटका किंग’ का फर्स्ट लुक जारी

रोमांस का तड़का लगाने के बाद अब विजय वर्मा एक गंभीर विषय पर आधारित वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनकी नई सीरीज ‘मटका किंग’ का ऐलान किया गया है। साथ ही उनका फर्स्ट.....

By Harsh Gautam 
Updated Date

मनोरंजन डेस्क, पर्दाफाश।  रोमांस का तड़का लगाने के बाद अब विजय वर्मा एक गंभीर विषय पर आधारित वेब सीरीज में नजर आने वाले हैं। अभिनेता के जन्मदिन के मौके पर उनकी नई सीरीज ‘मटका किंग’ का ऐलान किया गया है। साथ ही उनका फर्स्ट लुक भी सामने आया है, जिसमें वह दमदार अंदाज़ में दिखाई दे रहे हैं। इस सीरीज का निर्देशन नागराज मंजुले ने किया है। कहानी एक कॉटन ट्रेडर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो महत्वाकांक्षा और ताकत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की कोशिश करता है।

पढ़ें :- अभिनेता विजय वर्मा के जन्मदिन पर उनकी वेब सीरीज मटका किंग की रिलीज डेट आई सामने, जाने कब होगा सीरीज का प्रीमियर

क्या है ‘मटका किंग’ की कहानी?

जानकारी के मुताबिक, ‘मटका किंग’ की कहानी 1960 के दशक के बदलते बॉम्बे (मुंबई) पर आधारित है। इसमें विजय वर्मा ‘ब्रिज भट्टी’ का किरदार निभा रहे हैं, जो एक तेज दिमाग और मेहनती कॉटन ट्रेडर है। भीड़भाड़ वाले बाजार, चॉल संस्कृति और बदलती पावर डायनेमिक्स के बीच यह कहानी एक छोटे से आइडिया से शुरू होती है, जो धीरे-धीरे बड़ा रूप ले लेता है। समय के साथ यह सिस्टम समाज के हर वर्ग को अपनी ओर आकर्षित करने लगता है और ब्रिज भट्टी को “मटका किंग” बना देता है।

स्टार कास्ट में बड़े नाम शामिल

इस सीरीज में विजय वर्मा के साथ कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादावत और गुलशन ग्रोवर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके अलावा विनीत कुमार सिंह, भरत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, इश्तियाक खान और संजय जोटांगिया जैसे कलाकार भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

पढ़ें :- फिल्म सूबेदार का टीजर आया सामने, अभिनेता अनिल कपूर रिटायर्ड सैनिक के रोल में दिखे

कब और कहां होगी रिलीज?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘मटका किंग’ को अमेज़न प्राइम वीडियो पर 17 अप्रैल 2026 से स्ट्रीम किया जाएगा। यह एक क्राइम-ड्रामा सीरीज होगी, जो हिंदी के साथ अन्य भाषाओं में भी उपलब्ध रहेगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...