लद्दाख। भारतीय वायु सेना (Indian Air Force) के अपाचे हेलीकॉप्टर को लद्दाख में आपातकालीन लैंडिंग (Emergency Landing) करनी पड़ी। इस दौरान उतार-चढ़ाव वाले इलाके और अधिक ऊंचाई के कारण हेलीकॉप्टर को नुकसान पहुंचा है। हालांकि इसमें सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। यह जानकारी गुरुवार को वायुसेना ने दी। उन्होंने बताया कि घटना बुधवार को हुई है।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
वायु सेना ने घटना की कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी (Court of Inquiry) के आदेश दे दिए हैं। आईएएफ (IFA)ने एक संक्षिप्त बयान में कहा कि आईएएफ (IFA) के अपाचे हेलीकॉप्टर (Apache Helicopter) ने 3 अप्रैल को लद्दाख में एक परिचालन प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एहतियाती लैंडिंग की। इस लैंडिंग की प्रक्रिया के दौरान, उतार-चढ़ाव वाले इलाके और उच्च ऊंचाई के कारण इसे नुकसान हुआ।
इसमें कहा गया कि विमान पर सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं और उन्हें निकटतम एयरबेस पर ले जाया गया है। कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश (Court of Inquiry Orders) दिया गया है।