Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Emotional love story: तलाक के बाद फिर उसी लड़की से दोबारा रचाई शादी, खूब वायरल हो रही है ये इमोशनल लव स्टोरी

Emotional love story: तलाक के बाद फिर उसी लड़की से दोबारा रचाई शादी, खूब वायरल हो रही है ये इमोशनल लव स्टोरी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Emotional love story:  सोशल मीडिया में बीते दिन से एक लव स्टोरी खूब चर्चा का विषय बनी हुई है। यह कहानी यूपी के प्रयागराज की बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये कहानी है विनय जायसवाल और उनकी पत्नी की। विनय जायसवाल ने फेसबुक पर एक पोस्ट के जरिए अपनी खूबसूरत के लव स्टोरी को शेयर किया है। विनय जायसवाल और उनकी पत्नी का पांच साल पहले तलाक हो गया था। विनय ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि 11 साल बाद फिर से एक साथ..

पढ़ें :- Shocking Viral Video: लाचार पति और बेबस पिता महिला का शव बांस पर गठरी बांध कर पहुंचा शमशान घाट, जानें पूरा मामला?

हम कई बार ऐसा सोचते है कि काश हम समय में पीछे लौट पाते और बिगड़ी बातों को फिर से बना पाते। हम ऐसा सोचते जरुर है लेकिन ऐसा हो नहीं पाता क्योंकि बहुत से अगर मगर और किंतु परंतु के सवाल होते हैं जो हमारी समय के साथ पुरानी पड़ चुकी बिगड़ी बातों को भी सही करने में सबसे बड़ी रुकावट का काम करते हैं…… विनय ने अपनी पोस्ट में बेहद भावुक करने वाली पोस्ट को शेयर करते हुए पूरे रीति रिवाज के साथ शादी की। विनय ने अपनी पोस्ट में लिखा कि-

उनकी शादी दिसंबर 2012 में हुई थी, लेकिन कुछ अनबन की वजह से 2018 में उनका तलाक हो गया। दोनों की राहें अलग हो गईं। लेकिन इस बीच विनय को हार्ट अटैक आ गया और इसकी जानकारी उनकी पूर्व पत्नी को हुई, तो उनसे रहा नहीं गया। वह विनय का ख्याल रखने चली आई।

पढ़ें :- निकाह से पहले रेप केस में फंसाने की दी धमकी, लड़के से दुल्हन ने लूटे 20 लाख रुपये

विनय ने अपनी पोस्ट में लिखा, उनकी ओपन हार्ट सर्जरी के बाद सीसीयू से लेकर घर तक पूरी रिकवरी के दौरान उनकी पत्नी ने उनका खूब ध्यान रखा और साथ निभाया। हार्ट अटैक ने दोनों के दिलों बीच जमी दूरियों की बर्फ को पिघलाने का काम किया और दोनों फिर से एक हो गए।

Advertisement