1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निकाह से पहले रेप केस में फंसाने की दी धमकी, लड़के से दुल्हन ने लूटे 20 लाख रुपये

निकाह से पहले रेप केस में फंसाने की दी धमकी, लड़के से दुल्हन ने लूटे 20 लाख रुपये

आज दौरे में लोग समय की बचत के लिए ऑनलाइन (online) माध्यम का सहारा लेते हैं। लोग चीजों को आर्डर करने के साथ-साथ शादी के रिश्ते भी ऑनलाइन की ढूंढते हैं, लेकिन कई बार लोग धोखाधड़ी (Fraud) का शिकार भी होते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रयागराज से सामने आया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

प्रयागराज। आज दौरे में लोग समय की बचत के लिए ऑनलाइन (online) माध्यम का सहारा लेते हैं। लोग चीजों को आर्डर करने के साथ-साथ शादी के रिश्ते भी ऑनलाइन की ढूंढते हैं, लेकिन कई बार लोग धोखाधड़ी (Fraud) का शिकार भी होते हैं। ऐसा ही एक मामला प्रयागराज से सामने आया है। जहां पर निकाह (Nikah) से पहले विवाद होने पर दिल्ली की एक लड़की ने लड़के को रेप केस (Rape case) में फंसाने की धमकी (Threat) देकर 20 लाख रुपये वसूल लिए।

पढ़ें :- रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप के ठिकानों पर ED का छापा, निवेशकों के करोड़ों रुपये हड़पने का आरोप

जानकारी के मुताबिक यह मामला प्रयागराज (Prayagraj) के जार्जटाउन थाना क्षेत्र का है, जहां पर इमरान नाम के लड़के ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित के मुताबिक तीन महीने पहले जीवनसाथी डॉट कॉम वेबसाइट पर एक लड़की से जान-पहचान हुई, जिसके बाद दोनों के बीच फोन पर बातचीत शुरू हो गयी। जिसके बाद लड़की की मां निकाह के तैयार हो गयी। दिल्ली में निकाह और प्रयागराज में वलीमा का कार्यक्रम तय किया गया। लेकिन निकाह से पहले विवाद शुरू हो गया और दुल्हन अपने घरवालों के साथ पीड़ित के घर आकार विवाद करने लगी।

आरोप है कि लड़की ने पहले कहा था कि उसके पिता नहीं है और उन लोगों के पास शादी के लिए पैसे नहीं। बाद में वह 20 लाख रुपये और दिल्ली में फ्लैट की लड़की के नाम करने की डिमांड करने लगे। इसके साथ ही डिमांड पूरी न होने पर रेप केस फंसाने की धमकी दी गयी। पीड़ित ने बताया कि वह शादी की तैयारियों के लिए लाखों रुपये और लाखों के गहने भेज चुका है। इमरान के मुताबिक लड़की अपने साथियों के साथ मिलकर रैकेट चलाती है, जिसमें वह लोगों से दोस्ती और शादी के नाम पर पैसे वसूलने का काम करती है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...