Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. EPFO का बड़ा प्लान: अब बिना क्लेम के ही खाते में आएगा PF का पैसा, करोड़ों का लावारिस फंड होगा साफ

EPFO का बड़ा प्लान: अब बिना क्लेम के ही खाते में आएगा PF का पैसा, करोड़ों का लावारिस फंड होगा साफ

By हर्ष गौतम 
Updated Date

नई दिल्ली। मीडिया रिपोर्टस् के मुताबिक, कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) अब निष्क्रिय खातों में पड़े करोड़ों रुपये को निकालने के लिए बड़ा कदम उठाने जा रहा है। संगठन एक नई ऑटो-सेटलमेंट सुविधा विकसित कर रहा है, जिससे खाताधारकों को बिना किसी क्लेम के ही उनका पैसा सीधे बैंक खाते में मिल जाएगा। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद लोगों को किसी तरह की कागजी प्रक्रिया या दावा करने की जरूरत नहीं होगी। जिन खातों में सालों से पैसा पड़ा है, वह स्वतः ही संबंधित बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

पढ़ें :- न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: एयर कनाडा फ्लाइट दमकल गाड़ी से टकराई, 100 यात्रियों वाले विमान का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त

EPFO के आंकड़ों के अनुसार, आधार से सत्यापित करीब 81 लाख निष्क्रिय खातों में लगभग 5,200 करोड़ रुपये जमा हैं। इनमें हजारों ऐसे खाते भी शामिल हैं जिनमें बड़ी रकम पड़ी हुई है—करीब 14,000 खातों में 5 लाख रुपये से ज्यादा, जबकि 38,000 खातों में 1 से 5 लाख रुपये तक की राशि मौजूद है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फरवरी 2026 तक EPFO के पास कुल 31.8 लाख निष्क्रिय खातों में 10,181 करोड़ रुपये से ज्यादा की लावारिस राशि पड़ी हुई है। शुरुआती चरण में केंद्रीय न्यासी बोर्ड (CBT) ने 1,000 रुपये तक की राशि वाले खातों के ऑटो-सेटलमेंट को मंजूरी दे दी है। इस फैसले का सबसे ज्यादा फायदा उन लोगों को होगा जो रिटायर हो चुके हैं या जिनके खाते आधार से लिंक होने के बावजूद लंबे समय से क्लेम नहीं किए गए हैं। EPFO के नियमों के मुताबिक, जिन खातों में लंबे समय तक कोई योगदान नहीं होता और ब्याज मिलना बंद हो जाता है, उन्हें निष्क्रिय कर दिया जाता है। आमतौर पर 55 साल के बाद रिटायर होने वाले सदस्यों के खाते तीन साल तक निष्क्रिय रहने पर इस श्रेणी में आ जाते हैं। अब नई ऑटो-सेटलमेंट सुविधा से ऐसे लाखों लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है, जिनका पैसा सालों से फंसा हुआ था।

Advertisement