लखनऊ। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने मंगलवार को एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि धिक्कार है ऐसी भाजपाई राजनीति और सत्ता की भाजपाई भूख पर जो सियासत के लिए देश के भाईचारे के बीच दंगा कराने की साज़िश करती है। उन्होंने कहा कि बहराइच हिंसा (Bahraich Violence) के मामले में हर दिन नये खुलासे हो रहे हैं, जिनसे भाजपा मुंह दिखाने लायक नहीं रही है। भाजपा के विधायक ही भाजपाईयों पर साज़िश करने की एफ़आईआर करा रहे हैं और दंगाई छुपे कैमरे के सामने सच उगल रहे हैं।
पढ़ें :- स्वास्थ्य विभाग व UPMSCL के खिलाफ चल रही ईडी की जांच के चलते एसीएस अमित कुमार घोष पर गिरीगाज , योगी सरकार ने 10 आईएएस का किया तबादला
अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि भाजपा के जो थोड़े बहुत समर्थक और वोटर बचे हैं, अब तो भाजपा का ये षड्यंत्रकारी और हिंसक रूप देखकर वो भी शर्मिंदा हैं। भाजपा ने अपने समर्थकों की भावनाओं को गुमराह करके, उनका इस्तेमाल अपनी सत्ता को बचाए-बनाए रखने के लिए किया है। सच तो ये है कि भाजपा अपने ही लोगों के ख़िलाफ़ षड्यंत्र कर रही है। भाजपा भाजपाइयों से दंगे कराकर उन्हें ही फंसा दे रही है। तभी तो भाजपा का विधायक, भाजपाइयों के ख़िलाफ़ रिपोर्ट लिखवा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तो भाजपाई भी कहने लगे हैं : भाजपा किसी की सगी नहीं। यूपी कहे आज का, नहीं चाहिए भाजपा!