Eye Care Tips : आजकल के डिजिटल युग में अधिकतर लोग गैजेट के साथ दिनभर जुड़े रहते है। अपने दिन का सबसे ज्यादा समय मोबाइल, लैपटॉप या टीवी की स्क्रीन को देखते हुए बिताते हैं। ऐसी स्थति में आखों पर सबसे अधिक भार पड़ने लगता है। आंखों की सेहत पर असर पड़ता है। चमकीली स्क्रीन देखने से आंखों पर बहुत दबाव पड़ता है, जिससे ड्राई आईज, सिरदर्द, धुंधला दिखना और आंखों में जलन जैसी समस्याएं होने लगती है। ऐसे में कुछ आसान तरीके अपनाकर आप अपने काम के साथ ही आंखों को भी सेहतमंद रख सकते हैं।
पढ़ें :- Budget 2026 : हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर बड़ा ऐलान, बायो फार्मा शक्ति योजना के तहत अगले साल में 10000 करोड़ रुपये का निवेश करेगी सरकार
आसान एक्सरसाइज
मित रूप से ये आसान एक्सरसाइज अपनाने से आंखों की रोशनी अच्छी रहती है, तनाव कम होता है और एकाग्रता बढ़ती है। इसके लिए आपको सिर्फ कुछ एक्सरसाइज करनी होगी
20 मिनट में काम से ब्रेक लें
इस नियम के अनुसार, हर 20 मिनट में काम से ब्रेक लें, अपनी नजर को स्क्रीन से हटाकर 20 फीट (लगभग 6 मीटर) की दूरी पर किसी वस्तु को 20 सेकंड तक देखें। यह छोटा-सा अभ्यास आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, फोकस बदलने से आंखों पर तनाव कम होता है और आंखों की थकान दूर होती है।
पर्याप्त नींद लें
त्राटक करें, जैसे मोमबत्ती की लौ या काले बिंदु पर बिना पलक झपकाए कुछ सेकंड तक देखें, फिर आंखें बंद कर लें। आंखों की हल्की मालिश करें। आंखों को ऊपर-नीचे, दाएं-बाएं, गोल-गोल घुमाना और पास-दूर फोकस बदलना भी करें। सबसे महत्वपूर्ण है स्क्रीन टाइम कम करना, अच्छी रोशनी में पढ़ाई या काम करें और पर्याप्त नींद लें।