Fabrizio Longo Audi Italy : ऑडी के 62 वर्षीय शीर्ष अधिकारी फैब्रिजियो लोंगो की रविवार को इटली-स्विस सीमा के एडमेलो पर्वत पर पर्वतारोहण करते समय 10,000 फीट नीचे गिरने से मौत हो गई। रिपोर्टों के अनुसार, वह एक उत्साही पर्वतारोही थे और 2012 से ऑडी इटली के निदेशक थे। उनका शव एक खाई में 700 फीट नीचे मिला। उनके साथ तमाम सुरक्षा संबंधी चीजें थीं और दुर्घटना के समय वह शिखर के बहुत करीब थे। खबरों के अनुसार,लोंगो को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया और उनके शव को पास के इतालवी शहर कैरिसोलो ले जाया गया।
पढ़ें :- इटली में दो बवंडरों ने मचाई भयंकर तबाही, 11 लोग अस्पताल में भर्ती; स्कूल और मकानों को भारी नुकसान
लोंगो 2012 में ऑडी में शामिल हुए और एक साल बाद ही उन्हें इतालवी डिवीजन का प्रमुख बना दिया गया। 1987 में ऑटोमोबाइल उद्योग में अपना करियर शुरू करने वाले लोंगो ने कुछ बड़े नामों के लिए काम किया, जिनमें फिएट और बाद में इसके प्रतिद्वंद्वी लैंसिया शामिल हैं।