Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. नयनतारा का गंजा लुक देख फैंस रह गए हैरान, वायरल PHOTO के पीछे निकला चौंकाने वाला सच

नयनतारा का गंजा लुक देख फैंस रह गए हैरान, वायरल PHOTO के पीछे निकला चौंकाने वाला सच

By Kalpna Pandey 
Updated Date

Nayanthara Viral Photo: साउथ सिनेमा की सुपरस्टार नयनतारा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। लेकिन फिल्म की रिलीज से ठीक पहले सोशल मीडिया पर उनकी कुछ ऐसी तस्वीरें वायरल हो गईं, जिन्हें देखकर फैंस भी हैरान रह गए। वायरल फोटोज में नयनतारा गंजे लुक में दिखी। तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि नयनतारा ने मंदिर में जाकर अपने बाल चढ़ाए हैं और उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया है। देखते ही देखते ये तस्वीरें तेजी से शेयर होने लगीं और लोग सवाल करने लगे कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा फैसला क्यों लिया? लेकिन अब इस वायरल तस्वीर की सच्चाई सामने आ गई है।

पढ़ें :- साउथ स्टार Nani की ‘The Paradise’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान! तीन दिन में ₹119 करोड़ पार

दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक नयनतारा ने अपना सिर नहीं मुंडवाया है ना ही उन्होंने मंदिर में जाकर अपने बाल चढ़ाए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही ये तस्वीर असली नहीं, बल्कि AI से बनाई गई फेक तस्वीर बताई जा रही है। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तस्वीर में AI से जुड़े संकेत और वॉटरमार्क भी नोटिस किए, यानी जिस फोटो को देखकर फैंस नयनतारा के नए लुक और बाल दान करने की बात कर रहे थे, वो असल में AI की मदद से तैयार की गई तस्वीर है।

हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक नयनतारा की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। लेकिन ये मामला एक बार फिर दिखाता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली हर तस्वीर को सच मान लेना कितना खतरनाक हो सकता है। वैसे नयनतारा के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। इससे पहले भी उनकी तस्वीरों को लेकर फेक और AI-generated कंटेंट वायरल हो चुका है। साल 2023 में भी नयनतारा की एक तस्वीर को फिल्म ‘जवान’ का लीक्ड लुक बताया गया था, लेकिन बाद में उसके AI-generated होने की बात सामने आई थी।

अब बात करें नयनतारा की आने वाली फिल्म ‘टॉक्सिक’ की, तो इसे लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह है। फिल्म में नयनतारा के साथ यश, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है।टॉक्सिक’ 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

पढ़ें :- 'कैटरीना कैफ' के बढ़े वजन पर ट्रोलिंग, 'परिणीति चोपड़ा' ने दिया करारा जवाब, बोली- ‘नकारात्मक नजरिए से क्यों देखें?’

तो फिलहाल नयनतारा की गंजे लुक वाली वायरल तस्वीर की सच्चाई यही है कि ये कोई नया लुक नहीं, बल्कि AI से तैयार की गई फेक तस्वीर बताई जा रही है। ऐसे में सोशल मीडिया पर किसी भी वायरल फोटो या दावे को शेयर करने से पहले उसकी सच्चाई जांचना बेहद जरूरी है।

Advertisement