Faridkot Big Accident: पंजाब के फरीदकोट में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां पर एक बस और ट्रक की टक्कर हो गयी, जिसके बाद बस रेलिंग तोड़ कर नाले में गिर गयी। इस हादसे में पांच लोगों की मौत की खबर है, जबकि 40 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं।
पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार बाद यात्रियों से खचाखच भरी हुई थी और बस अमृतसर जा रही थी। इस दौरान कोटकपूरा रोड पर शाही हवेली के पास एक ट्रक से भीषण टक्कर के बाद बस सेम नाले में गिर गई। हादसे में मरनेवाले पांच लोगों में एक महिला भी शामिल है, जबकि 40 से भी ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।