Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Fat loss: बढ़ रहा है वजन तो दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलावों से इसे रोका जा सकता है, इसके बारे में जानिए

Fat loss: बढ़ रहा है वजन तो दिनचर्या में छोटे-छोटे बदलावों से इसे रोका जा सकता है, इसके बारे में जानिए

By अनूप कुमार 
Updated Date

Fat loss: वजन,मोटापा एक वैश्विक समस्या हो गई है। दिनचर्या में थोड़ा बहुत बदलाव करके बढ़ते वजन को नियंत्रित किया जा सकता है। चलते फिरते किए गये प्रयासों से असरकारी परिणाम देखने को मिल सकते है। आइये जानते है वजन कम करने के लिए कुछ टिप्स।

पढ़ें :- कोविशील्ड बनाने वाली कंपनी ने बीजेपी को 52.50 करोड़ दी रिश्वत , साल 2021 में सामने आए थे वैक्सीन के दुष्प्रभाव : संजय सिंह

रास्ता पैदल तय करो
बस से एक स्टॉप पहले उतर जाओ और बाकी का रास्ता पैदल तय करो। आप 10 से 15 मिनट और पैदल चलेंगे और इससे आपको 60 कैलोरी को बर्न करने में मदद मिल सकती है। घर जाते वक्त भी इसे करने का मतलब है कि आप 120 कैलोरी को बर्न कर सकते हैं।

1.चिप्स खाना छोड़ दीजिए। मुख्य आहार के साथ थोड़ी-सी चिप्स खाने से भी सैकड़ों कैलोरी बढ़ सकती है। इसके बजाय 2.आप सलाद खा सकते हैं जो आपको रोज 200 कैलोरी तक कम करने में मदद कर सकती है।
3.भोजन पकाते समय एक चम्मच कम तेल डालें।
4.रात के खाने में एक या दो आलू ही लीजिए।
5.इन छोटे-छोटे बदलावों को अपनी दिनचर्या में शामिल करना आसान होता है।

Advertisement