How to set Favorite Song on Instagram Profile? पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के बेहतरीन एक्सपीरियंस के लिए एक नया अपना पेश किया है। इस नए अपडेट से यूजर्स अपनी इंस्टाग्राम प्रोफाइल में सॉन्ग सेट कर सकेंगे। जिससे प्रोफाइल की डिटेल्स चेक करने के साथ-साथ सॉन्ग भी प्ले किया जा सकेगा। आइये इंस्टाग्राम प्रोफाइल सॉन्ग सेट करने के बारे में जान सकते हैं-
पढ़ें :- OPPO Reno 17 Pro : 9 नवंबर को लॉन्च होंगे OPPO के ये फोन, जानें कैमरा और डिस्प्ले के साथ कीमत
Instagram Profile पर सॉन्ग सेट करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका
स्टेप 1: सबसे पहले फोन पर इंस्टाग्राम ऐप ओपन करना होगा।
स्टेप 2: अब बॉटम राइट कॉर्नर पर प्रोफाइल आइकन पर टैप करना होगा।
स्टेप 3: अब एडिट प्रोफ़ाइल (Edit Profile) पर टैप करना होगा।
पढ़ें :- Samsung Galaxy A38 के फीचर्स लीक , जानें बैटरी और कैमरा सेटअप
स्टेप 4: अब स्क्रॉल डाउन कर म्यूजिक का ऑप्शन नजर आएगा।
स्टेप 5: यहां Add Music to Your Profile लिखा नजर आएगा।
स्टेप 6: इस ऑप्शन पर टैप करते ही प्रोफाइल सॉन्ग के लिए (+) सिंबल दिखेगा।
स्टेप 7: प्लस (+) सिंबल पर टैप करते ही For You और Browse ऑप्शन मिलते हैं।
स्टेप 8: आप जिन सॉन्ग को इस्तेमाल कर चुके हैं उन्हें For You में पाएंगे।
पढ़ें :- दिवाली पर Zomato से होगी जबरदस्त 'मेहमान नवाजी'! ऑनलाइन फूड डिलीवरी ऐप ने लॉन्च किया नया फीचर
स्टेप 9: कोई नया सॉन्ग चुनना चाहते हैं तो Browse पर टैप कर सॉन्ग चुन सकते हैं।
स्टेप 10: जैसे ही सॉन्ग पर टैप करते हैं, 30 सेकेंड के म्यूजिक के लिए सॉन्ग को एडिट कर सकते हैं।
नोट- इंस्टाग्राम प्रोफ़ाइल पर यूजर आईडी के ठीक नीचे सॉन्ग नजर आएगा। यहां सॉन्ग को प्ले करने का आइकन भी नजर आएगा। इस आइकन पर टैप कर सॉन्ग को प्ले कर सकते हैं।