Methi ki khichdi: मेथी को एक आयुर्वेद में दवा के रुप में भी खूब इस्तेमाल किया जाता है। मेथी के दाने fenugreek seeds को नियमित रुप से खाने से शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है। इसके अलावा पीरियड्स क्रैम्प, बढ़े हुए प्रोस्टेट और मोटापे में भी काफी फायदा करता है। क्या आपको पता है मेथी का इस्तेमाल सदियों से एक ऐसे पदार्थ के रूप में भी किया जाता रहा है, जो ब्रेस्ट फीड कराने वाली मांओं के दूध को बढ़ाने में मदद करता है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव , बोले- भाजपा जायेगी, काशी मुस्कुराएगी,बाबा विश्वनाथ ने डबल इंजन को डबल ज़ीरो कर दिया
मेथी दानों (fenugreek seeds) को भिगोकर खाने से सेहत को अधिक लाभ हो सकता है। विशेषज्ञो की माने तो मेथी के दाने भिगोकर खाने से अगर आपके पेट में हमेशा गैस बनती है या फूला-फूला रहता है, तो आपको सुबह खाली पेट भीगी हुई मेथी का सेवन करना चाहिए। इससे आपको एसिडिटी से राहत मिल सकती है। मेथी की खिचड़ी खाने से मधुमेह, जोड़ों के दर्द, सूजन, उच्च रक्तचाप, अपच, बलगम आदि में फायदेमंद है। यह पौष्टिक होती है। इसमें कई मिनरल्स भी पाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं मेथी की खिचड़ी बनाने का तरीका।
मेथी की खिचड़ी बनाने के लिए ये है जरुरी सामग्री
दो कप मेथी
दो प्याज बारीक कटे
पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट
एक टमाटर बारीक कटा
2 टी स्पून राई
नमक स्वादानुसार
दो हरी मिर्च
एक टेबल स्पून तेल या घी
पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र
मेथी की खिचड़ी बनाने का ये है तरीका
मेथी के दानों को धोकर पूरी रात पानी में भिगोकर ढक कर रखें। अगले दिन सुबह उसी पानी समेत कुकर में उबाल लें। उबाल के पानी को एक बर्तन में छान कर निकाल कर रखिए। अब कुकर में तेल डालें। गर्म होने पर पहले राई, फिर प्याज और टमाटर को गुलाबी होने तक पकाएं।
हरी मिर्च, नमक और आवश्यकता अनुसार पानी डालकर तीन सीटी पर पकाएं। इसे गरमागरम खाएं। घी ऊपर से डालें और हरे मसाले की चटनी के साथ सर्व कीजिए ।