Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Fenuegrek Water : सुबह खाली पेट मेथी का पानी सेहत को भरपूर उड़ान देता है,जानें फायदे और सेवन का तरीका

Fenuegrek Water : सुबह खाली पेट मेथी का पानी सेहत को भरपूर उड़ान देता है,जानें फायदे और सेवन का तरीका

By अनूप कुमार 
Updated Date

Fenuegrek Water :  भारतीय रसोईघर में मौजूद मेथी एक ऐसा मसाला है जो न सिर्फ खाने के स्वाद को बढ़ाने बल्कि, सेहत को सुधाने में भी मददगार है। औषघीय गुणों से भरपूर मेंथी सेहत को भरपूर उड़ान देता है। स्वाद के साथ मेथी का पानी भी गुणकारी होता है। सुबह खाली पेट मेथी का पानी (Fenuegrek Water) पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। मेथी के दानों में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और भरपूर एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से बचाने में मदद करते हैं।

पढ़ें :- अभिजीत दीपके के दादी के निधन से परिवार में मातम, दिल्ली में हिरासत में हैं CJP नेता ; अंतिम संस्कार में शामिल होने पर सस्पेंस

ब्लड शुगर नियंत्रित रखे
मेथी में मौजूद ‘ग्लैक्टोमैनिन’ नामक फाइबर और अन्य तत्व खून में ग्लूकोज के अवशोषण को धीमा करते हैं, जिससे डायबिटीज (Type-2) के मरीजों का शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

पाचन तंत्र सुधारे
यह पानी पेट को साफ करता है और गैस, कब्ज, एसिडिटी व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है।

त्वचा और बालों के लिए
शरीर से टॉक्सिन्स (विषाक्त पदार्थ) बाहर निकालने के कारण यह पिंपल्स को कम कर त्वचा में चमक लाता है और बालों का झड़ना रोकता है।

फैटी लिवर
मेथी का पानी शरीर में जमा टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और लिवर की कार्यक्षमता को बढ़ा सकता है.

पढ़ें :- UPFSDA की जांच में 214 प्राइवेट अस्पतालों के डकैती का खुला खेल, ब्रांड और दवा एक, कीमत में 27 हजार का अंतर
Advertisement