नई दिल्ली। पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में शुक्रवार दोपहर आग लग गई। हादसा पंजाब के पटियाला में हुआ। ट्रेन तब राजपुरा पहुंची थी। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है। रेलवे ने आग की घटना की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। कहा गया है कि सभी संभावित पहलुओं की जांच की जाएगी। फिलहाल आग लगने की वजह सामने नहीं आई है।
पढ़ें :- मुजफ्फरपुर में गैस पाइपलाइन फटने से जोरदार धमाका, एक की मौत, कई घायल
A massive fire broke out on a train near Rajpura. Four coaches of the Karmabhoomi Express caught fire near Sarai Banjara. The fire broke out while the train was moving, triggering panic among passengers. Several passengers are reportedly injured. https://t.co/D9mSU0Q9Im
— Parmeet Bidowali (@ParmeetBidowali) November 6, 2026
यह घटना सराय वंजारा गांव के पास हुई। घटनास्थल के कुछ खौफनाक वीडियोज सामने आए हैं। इसमें दूर-दूर तक धुआं उठता दिख रहा है। साथ ही यात्री डरकर ट्रेन से बाहर निकलकर खड़े हो गए हैं। चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई थी। शुरुआत में कई यात्रियों के आग की चपेट में आने की सूचना थी। आग लगने के कारणों और नुकसान संबंधी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।
पढ़ें :- एमएलसी चुनाव नतीजों पर पीएम मोदी ने कसा तंज, बोले-'चुनाव बैलेट से हुए, कांग्रेस कितनी सीटें जीती?
फेस्टिव सीजन की वजह से ट्रेनों में इन दिनों काफी भीड़ है। ऐसे में ऐसा हादसा चिंता बढ़ाता है। ट्रेन हादसे पर आजतक ने पटियाला के डीसी हिमांशु अग्रवाल से बातचीत की। उन्होंने बताया कि आग पैंट्री से शुरू हुई थी। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। डीसी हिमांशु ने कहा, ‘सूचना मिली कि ट्रेन की कुछ बोगियों में आग लग गई है। पता चला है कि आग पैंट्री से शुरू हुई और कुछ अन्य बोगियों तक फैल गई। फिलहाल जानकारी मिली है कि फायर अलार्म बजने के बाद सभी लोग सतर्क हो गए और ट्रेन से बाहर निकल आए। इसलिए, अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।