लखनऊ। प्रयागराज महाकुंभ (Prayagraj Maha Kumbh) में शुक्रवार को एक बार फिर से आग लग गई। यह आगजनी सेक्टर 18 में शंकराचार्य मार्ग में हुई थी। महाकुंभ (Maha Kumbh) में ये तीसरी बार आग लगी है। जिसमें कुछ पंडाल जलकर खाक हो गए। राहत की बात ये थी कि इस आगजनी में कोई हताहत नहीं हुआ। इस पूरे मामले को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (SP President Akhilesh Yadav) ने एक बार फिर से योगी सरकार (Yogi Government) पर निशाना साधा है।
पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे
अखिलेश ने X पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि ‘हम फिर से शासन-प्रशासन को जगाते हुए मांग करेंगे कि ‘अग्नि निरीक्षण और सर्वेक्षण’ कराया जाए। ये एक अति गंभीर मामला है और लोगों की ज़िंदगी का सवाल भी।’
हम फिर से शासन-प्रशासन को जगाते हुए माँग करेंगे कि ‘अग्नि निरीक्षण और सर्वेक्षण’ कराया जाए। ये एक अति गंभीर मामला है और लोगों की ज़िंदगी का सवाल भी। pic.twitter.com/DJZKz5biDS
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 7, 2025
पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में 10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
बता दें कि ये आग सेक्टर 18 और 19 के बीच के इलाके में लगी थी। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही थी। कुछ देर की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया था। इससे पहले बीते 30 जनवरी को भी महाकुंभ के सेक्टर 22 में झूंसी छतनाग घाट और नागेश्वर घाट के बीच में आग लगी थी। जिसमें कई टेंट जलकर खाक हो गए थे। अचानक से कई टेंट जलने लगे थे। जिसे देख श्रद्धालु अपने-अपने टेंटों से बाहर निकले और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पहुंचकर आग पर काबू पाया था। वहीं 19 जनवरी को भी सेक्टर 19 में शास्त्री ब्रिज के पास आग लगी थी। जिसमें कई पंडाल जल गए थे।