Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में देर रात लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

Video: लखनऊ में अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लाउंज में देर रात लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया जा सका काबू

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

लखनऊ । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार देर रात अमौसी एयरपोर्ट के वीवीआईपी लांउज में आग लगने से हड़कंप मच गया। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। मीडिया रिपोरट्स के अनुसार हादसे के वक्त वीवीआईपी लांउज में कोई नहीं था। इसलिए बड़ा हादसा होते टल गया।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

लाउंज में रखा समान और फाल सिलिंग जलकर राख हो गई। एफएसओ सरोजनीनगर सुमित के अनुसार अमौसी एयरपोर्ट पर बुधवार की रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर आग लग गई। आग की लपटें देखकर कर्मचारियों ने इसकी सूचना एयरपोर्ट कंट्रोल रुम से दी गई।

पढ़ें :- दुग्ध उत्पादन में देश में यूपी नंबर वन, 2024-25 में उत्पादन 388 लाख मीट्रिक टन पार

आनन फानन में सूचना पाकर दमकल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और फोम टेंडर की मदद से आग को काबू करने का प्रयास किया गया। लाउंज में आग लगने के साथ ही काफी धुआं भर गया था। जिसके कारण राहत कार्य में परेशानी होने लगी। दमकल कर्मचारी बीए सेट का प्रयोग कर किसी तरह लाउंज में दाखिल हुए। इस बीच सीएफओ मंगेश कुमार भी मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की मशक्कतके बाद आग पर काबू पाया जा सका।

पढ़ें :- होम्योपैथी के जनक डॉ. हैनिमैन की 271 वीं जयंती जयंती पर स्टेट नेशनल होम्योपैथिक मेडिक​ल कॉलेज व हॉस्पिटल गोमती नगर लखनऊ में होंगे विशेष कार्यक्रम
Advertisement