Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. झूठी बातें फैलाकर निषाद समाज का अपमान कर रही भाजपा…अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना

झूठी बातें फैलाकर निषाद समाज का अपमान कर रही भाजपा…अजय राय ने सरकार पर साधा निशाना

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। सवान में मछली पार्टी को लेकर उत्तर प्रदेश की सियासत में हंगामा मचा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय पर जमकर निशाना साधा था। अब यूपी कांग्रेस अध्यक्ष ने सीएम योगी और भाजपा पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री योगी जी और उनके सहयोगी पूरे निषाद समाज और उत्तर प्रदेश की जनता से अपने इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए तुरंत माफी मांगे।

पढ़ें :- नितिन गडकरी के बयान से चढ़ा सियासी पारा, बोले- अब नई पीढ़ी को काम सौंप कर पुरानी पीढ़ी को उनका करना चाहिए मार्गदर्शन

अजय राय ने सोशल मीडिया एक्स पर अपनी एक वीडियो को शेयर किया है। साथ ही लिखा, बिना किसी तथ्य के सिर्फ राजनीति साधने के लिए झूठी बातें फैलाना और इस तरह का प्रचार करना पूरे निषाद समाज का अपमान है। भाजपा ने अपनी ओछी राजनीति के लिए उनकी आस्था और परंपराओं का भी अनादर किया है।

उन्होंने आगे लिखा, मुख्यमंत्री जी और भाजपाइयों से निवेदन है कि हवा में बातें करना बंद करें और अगर हिम्मत है तो सबूत के साथ सामने आएं—वैसे भी आप प्रदेश की सरकार को सिर्फ झूठ के सहारे और हवा में ही चला रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी जी और उनके पाले हुए सहयोगी पूरे निषाद समाज और उत्तर प्रदेश की जनता से अपने इस गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार के लिए तुरंत माफी मांगे और निषाद समाज को गाली देने का वाले अपने सहयोगी पर योगी जी कठोर कार्यवाही करें।

सीएम ने कही ये बातें
सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं। बाहर आकर मछली की दावत उड़ज्ञते हैं। इसके बाद राम-राम चिल्लाते हैं। उन्होंने कहा कि, अगर खाना ही था तो अयोध्या के बाहर जाकर खा लेते। बेशर्मी की भी एक सीमा होती है, इनके सामने गिरगिट भी शरमा जाता है।

पढ़ें :- हनुमानगढ़ी में दर्शन करने जाते हैं और बाहर आकर मछली की दावत उड़ाते हैं...UP कांग्रेस अध्यक्ष पर CM योगी ने साधा निशाना
Advertisement